PM Kisan की 21वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख को आएंगे पैसे, किन लोगों को नहीं मिलेंगे इस बार ₹2000?
PM Kisan 21st Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए नवंबर का महीना एक बड़ी राहत लेकर आ रहा है। लंबे समय से पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nihdi Yojana) की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को अब इसका फल मिलने वाला है। केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि 21वीं किस्त जल्द ही जारी की जाएगी। इसका मतलब है कि लाखों परिवारों को खेती-किसानी के खर्च में सीधी मदद मिलने वाली है।
यूपी, बिहार से लेकर दक्षिण और उत्तर-पूर्व के राज्यों तक, 9 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के खाते में कुछ ही दिनों में 2000 रुपये की सहायता राशि पहुंच जाएगी। खास बात यह है कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित कुछ राज्यों को पहले ही यह किस्त एडवांस में मिल चुकी है। अब बाकी किसानों के लिए भी खुशखबरी तय है।

कब जारी होगी 21वीं किस्त
कृषि विभाग के एक्स हैंडल पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, पीएम किसान योजना की अगली किस्त 19 नवंबर को जारी की जाएगी। इस दिन बड़ी संख्या में किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस साल बाढ़ से प्रभावित राज्यों, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के 35 लाख से ज्यादा किसानों को सरकार ने सितंबर-अक्टूबर के बीच ही किस्त एडवांस में दे दी थी।
7 अक्टूबर को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 54 हजार से अधिक किसानों के खातों में 170 करोड़ रुपये भेजे थे। इससे पहले 26 सितंबर को बाढ़ प्रभावित तीन राज्यों के 27 लाख से ज्यादा किसानों को 540 करोड़ रुपये जारी किए गए थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिला किसान भी शामिल थीं।
किस्त पाने के लिए पूरा करें जरूरी काम
सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि 21वीं किस्त आने से पहले सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लें। इनमें शामिल हैं:
- ई-केवाईसी
- बैंक खाता स्थिति
- भूमि रिकॉर्ड की जांच
अगर इनमें से कोई काम बाकी है, तो इसे 19 नवंबर से पहले पूरा करें, ताकि किस्त मिलने में कोई दिक्कत न हो। सरकार का कहना है कि जरूरी दस्तावेज सही होने पर किसान बिना किसी देरी के 2000 रुपये की किस्त का लाभ पा सकेंगे। इसलिए सभी लाभार्थी तय तारीख से पहले अपनी जानकारी अपडेट कर लें।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: बिहार में NDA की बंपर जीत के बाद किसानों के लिए बड़ा ऐलान, इस दिन खाते में आएंगे पीएम किसान के पैसे












Click it and Unblock the Notifications