PM Kisan Helpline Number: आपके खाते में नहीं आए पीएम किसान के पैसे? किस से करें शिकायत?
PM Kisan Helpline Number: देश के किसानों के लिए सोमवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। खेतों में खड़ी फसलों की उम्मीदों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह घोषणा कर रहे हैं, जिसका करोड़ों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम से पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी कर दी।
इसके साथ ही लाखों परिवारों के घरों में त्योहार जैसी खुशियां पहुंचीं, क्योंकि करीब 18 हजार करोड़ रुपये की सीधी सहायता DBT के माध्यम से किसानों के खातों में पहुंच गई। सरकार की ओर से बताया गया कि DBT प्रणाली के जरिये करीब 18,000 करोड़ रुपये 9 करोड़ से ज्यादा किसानों तक पहुंचाए गए हैं। यह रकम उनके बैंक खातों में सीधे भेजी गई है।

किस्त नहीं मिली तो क्या करें?
- अगर किसी किसान के खाते में 21वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा है, तो वे pmkisan-ict@gov।in पर मेल कर सकते हैं।
- साथ ही योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 (टोल फ्री) और 011-23381092 पर भी मदद मिल सकती है।
ऐसे चेक करें अपनी किस्त की स्थिति
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan।gov।in पर जाएं।
- 'Farmers Corner' में 'Beneficiary Status' पर क्लिक करें।
- आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर स्टेटस देखें।
- अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं याद है, तो 'Know Your Registration Number' पर क्लिक करके इसे आधार या मोबाइल नंबर से पता किया जा सकता है।
क्यों अटक सकती है किस्त?
- eKYC अधूरी होने पर किस्त रुक सकती है।
- बैंक अकाउंट या आधार लिंकिंग में गलती होने से भी पैसे नहीं पहुंचते।
- आवेदन के दौरान गलत विवरण भरने पर भी किस्त अटक जाती है।
इन समस्याओं के समाधान के लिए किसान pmkisan।gov।in पर अपनी पूरी जानकारी दोबारा जांच सकते हैं।
किसानों के मोबाइल पर आया मैसेज
सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 21वीं किस्त के तहत पूरे देश में किसानों को 2-2 हजार रुपये की राशि भेज दी गई है। पैसा पहुंचते ही लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan 21st Installment Status: पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी, चेक करें अकाउंट में पैसे आए या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications