PM Kisan: 23वीं किस्त के बाद अब 24वीं किस्त का इंतजार, कब जारी होंगे 2000 रुपये? क्यों जरूरी है e-KYC?
PM Kisan 24th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को अब अगली किस्त का इंतजार है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। यानी एक साल में कुल 6,000 रुपये की मदद सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक इस योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं और जून में मिली पिछली किस्त के बाद किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगली किस्त आखिर कब जारी होगी। क्या किसानों के खाते में 2,000 रुपये अक्टूबर में पहुंच सकते हैं या इसके लिए नवंबर तक इंतजार करना पड़ेगा? फिलहाल सरकार की ओर से 24वीं किस्त की पक्की तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, पिछली किस्त की तारीख और योजना के सामान्य भुगतान चक्र को देखते हुए अक्टूबर में किस्त आने की चर्चा है।

23वीं किस्त कब आई थी?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से यह किस्त जारी की थी। सरकारी जानकारी के मुताबिक, इस दौरान 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिला था और 2,000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में आ गए 24वीं किस्त के 4,000 रुपये? सरकार ने बताई वायरल दावे की सच्चाई
इससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हुई थी। पीएम किसान के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में मिलते हैं।
अब 24वीं किस्त का इंतजार
23वीं किस्त 20 जून को जारी होने के बाद अब किसानों को अगली 2,000 रुपये की किस्त का इंतजार है। अगर पिछली किस्त से करीब चार महीने का अंतर देखा जाए तो अगली किस्त का समय अक्टूबर के आसपास बनता है। इसी वजह से कई रिपोर्ट्स में अक्टूबर 2026 को 24वीं किस्त के संभावित समय के तौर पर बताया जा रहा है।
हालांकि, यहां एक बात साफ है कि अक्टूबर की तारीख अभी तय नहीं है। केंद्र सरकार ने 24वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। इसलिए किसी तय दिन या तारीख को लेकर चल रही खबरों को आधिकारिक पुष्टि के बिना सही नहीं मानना चाहिए।
दिवाली से पहले मिलेंगे 2,000 रुपये?
किसानों के बीच यह भी चर्चा है कि सरकार 24वीं किस्त अक्टूबर में जारी कर सकती है, जिससे पैसा दिवाली से पहले खाते में पहुंच जाए। लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि किस्त दिवाली से पहले ही जारी की जाएगी।
फिलहाल इतना कहा जा सकता है कि 24वीं किस्त के लिए अक्टूबर का समय संभावित माना जा रहा है, जबकि नवंबर में भी भुगतान होने की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। अंतिम तारीख का फैसला केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा।
पीएम किसान में मिलते हैं 6,000 रुपये
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम 2,000-2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, लाभ पाने वाले किसानों के लिए ई-केवाईसी जरूरी है।
ये भी पढ़ें: लाडली बहना योजना के लिए बड़ा अपडेट, किस दिन खाते में आएंगे 1500 रुपये? ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम


Click it and Unblock the Notifications
