PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान की किस्त जारी, इन लाभार्थियों को अभी करना होगा और इंतजार!
PM Kisan 21st Installment: जम्मू-कश्मीर के किसानों के लिए खुशखबरी है। मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को PM-KISAN योजना की 21वीं किस्त अग्रिम रूप से जारी की गई। लगभग 8.55 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे ₹171 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। इसके साथ ही 4 राज्यों के किसानों को पीएम किसान की 21वीं किस्त मिल जाएगी।
जम्मू-कश्मीर में हाल ही में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के बाद यह राशि किसानों के लिए राहत की भी बड़ी राहत साबित होगी। डिजिटल माध्यम से सीधे बैंक खातों में राशि ट्रांसफर होने से किसानों को बैंक जाने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। किसान निश्चिंत होकर अपनी खेती पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त को अग्रिम रूप से जारी किया गया है। इस कदम का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के किसानों की आर्थिक मदद करना और कृषि कार्यों को तेजी से पुनर्जीवित करना है।
ये भी पढ़ें: Pension Yojana: किन बुजर्गों से वापस ली जाएगी वृद्धावस्था पेंशन की रकम? किस वजह से विभाग ने उठाया ये कदम?
8.55 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे लाभ
उपराज्यपाल के कार्यालय के अनुसार, लगभग ₹171 करोड़ सीधे जम्मू-कश्मीर के 8.55 लाख पात्र किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि किसानों की आजीविका को बनाए रखने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद करेगी।
इससे किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य कृषि आवश्यकताओं के लिए वित्तीय राहत मिल सकेगी। हालांकि अभी भी बाकी राज्यों के किसानों को पीएम किसान के 2000 रुपये का इंतजार है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के किसनों को ये राशि पहले ही दे दी गई थी। उम्मीद है कि दिवाली तक बाकी किसानों को भी पीएम किसान की 21वीं किस्त मिल जाएगी।
पीएम-किसान योजना: किसानों को समय पर आर्थिक सहायता
PM-KISAN योजना के तहत देशभर के पात्र किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वित्तीय सहायता दी जाती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को समय पर आय सहायता मिले और वे अपनी कृषि गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित कर सकें। यह योजना विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए फायदेमंद है। इससे किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर मिलते हैं और उनकी आमदनी में स्थिरता आती है।
डिजिटल माध्यम से राहत और सुविधा
आज के डिजिटल युग में, PM-KISAN योजना के तहत राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होने से किसानों को शाखा जाने की आवश्यकता नहीं होती। इससे वे अपने खेत और अन्य जरुरी कामों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
इसके अलावा, डिजिटल माध्यम से राशि प्राप्त होने से किसानों के लिए लेन-देन तेज और सुरक्षित होता है। इससे योजना की पारदर्शिता भी बढ़ती है और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की संभावना कम होती है।
बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के बाद राहत
जम्मू-कश्मीर में हाल ही में आई भारी बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के बाद किसानों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। PM-KISAN की यह अग्रिम किस्त उन्हें राहत देने का महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रभावित किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी और वे अपनी खेती को सामान्य गति से चला पाएंगे।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Status: 27 लाख किसानों को मिले 2-2 हजार, करोड़ों को अब भी है 21वीं किस्त का इंतजार, कब आएंगे पैसे?












Click it and Unblock the Notifications