कोरोना से जूझ रहे बिहार में PM केयर फंड से बनेगा 500 बेड वाला अस्‍पताल

पटना। देश में तेजी बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम केयर फंड से कोरोना अस्पताल बनाने की कवायद तेज कर दी है। खबर है कि कोरोना महामारी के बीच अस्पतालों की कमी से जूझ रहे बिहार में केंद्र सरकार दो कोरोना अस्पताल बनाने जा रही है। 500 बेड वाले ये अस्पताल पटना और मुजफ्फरपुर में बनाए जाएंगे। सीएम ऑफिस की तरफ से जानकारी के मुताबिक रविवार को अस्‍पताल का शुभारंभ होगा। अस्‍पताल में कोरोना के उपचार से संबंधित तमाम सुविधाएं उपलब्‍ध होंगी। मरीजों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं मुफ्त रखी गई हैं। इस अस्‍पताल में मरीज या तो सीधे या फिर रेफर होकर भर्ती हो सकते हैं। कोरोना के गंभीर मरीज जिन्‍हें आईसीयू या वेंटिलेटर की जरूरत होगी वो भी यहां भर्ती हो सकेंगे।

Recommended Video

    Coronavirus: PM Care Fund से Bihar में DRDO बनाएगा दो कोरोना अस्पताल | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना से जूझ रहे बिहार में PM केयर फंड से बनेगा 500 बेड वाला अस्‍पताल

    अस्पताल के सुगम संचालन के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार को एक बैठक आयोजित की। बैठक के बाद बताया गया कि पटना में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के अलावा डीआरडीओ के 500 बेड का अस्पताल मरीजों के लिए उपलब्ध होगा। यहां 125 गंभीर मरीजों को एक साथ भर्ती और उपचार करने की सुविधा है। उपचार करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर यहां तैनात रहेंगे। यह रक्षा मंत्रालय के सहयोग से चलेगा। शुरुआती दौर में रक्षा मंत्रालय ने पटना एम्स के विशेषज्ञों से मदद मांगी थी। तब एम्स के विशेषज्ञों की एक टीम ने ईएसआई हॉस्पिटल का पिछले माह निरीक्षण किया था।

    उसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि बिहटा में कोविड-19 का एक डेडिकेटेड हॉस्पिटल स्थापित किया जाए। यह अस्पताल तब तक संचालित होते रहेगा, जब तक बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कम न हो। 500 बेड के हॉस्पिटल में 375 सामान्य बेड लगाए गए हैं, जिसमें कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का उपचार होगा। सामान्य वार्ड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज भर्ती किए जाएंगे। गंभीर मरीजों के लिए 125 आईसीयू बेड रखे गए हैं। सभी बेड पर ऑक्सीजन देने की सुविधा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+