विवेक ओबरॉय ने फिर शेयर किया Meme, कहा-मोदी से नफरत करने में वक्त ना करें बर्बाद
मुंबई। मुंबई। Lok Sabha Election 2019 के एग्जिट वोट के नतीजों के बाद अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने एक Meme शेयर किया था, जिस पर ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान की फोटो थी, जिसके बाद तो बवाल मच गया था, बात महिला आयोग तक पहुंच गई थी, हालांकि बाद में विवेक ओबरॉय ने माफी मांग ली थी।

आज जब चुनावी नतीजे आ गए हैं तो एक बार फिर से विवेक ने मीम शेयर किया है, जो कि एक वॉशिंग पाउडर के विज्ञापन की तर्ज़ पर बनाया गया है। तस्वीर में सारे विपक्षी नेता एक साथ एक-दूसरे के साथ हाथ बांधे हुए खड़े हैं। तस्वीर पर लिखा है- चौंक गये ना।

'मोदी से नफ़रत करने में कम समय ना खराब करें'
इस मीम के साथ विवेक ने लिखा है- उन सभी नेताओं के लिए, जिन्हें नरेंद्र मोदी से नफ़रत ने इकट्ठा किया। आप सभी से एक विनम्र निवेदन है- कृपया, मोदी से नफ़रत करने में कम समय ना खराब करें और भारत को प्यार करने के लिए अधिक समय दें। भारत को एक समझदार विपक्ष की ज़रूरत है। जय हिंद।
क यू इंडिया, हमारे गठबंधन में विश्वास कायम है: मोदी
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों में बीजेपी को भारी जीत नसीब हुई है, भाजपा इस बार फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है, जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा कि थैंक यू इंडिया, हमारे गठबंधन में विश्वास कायम है और ये हमें लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने की शक्ति देता है। दृढ़ निश्चय, दृढ़ता और कड़ी मेहनत के लिए मैं हर भाजपा कार्यकार्ता को सलाम करता हूं। वे हमारे विकास के एजेंडे पर विस्तार से घर-घर गए।'
हम दो थे, तब भी निराश नहीं हुए: पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि हम दो थे, तब भी निराश नहीं हुए। अब दोबारा आए हैं तब भी न नम्रता छोड़ेगे, न विवेक को छोड़ेंगे, न हमारे आदर्शों को छोड़ेंगे, न हमारे संस्कारों को छोड़ेंगे। ये 21वीं सदी है, ये नया भारत है। ये चुनाव की विजय मोदी की विजय नहीं है। ये देश में ईमानदारी के लिए तड़पते हुए नागरिक की आशा-आकांक्षा की विजय है। यह 21वीं सदी के सपनों को लेकर चल पड़े नौजवान की विजय है।
-
'सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु के CM स्टालिन ने दी आंदोलन की चेतावनी -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications