Lok Sabha Elections 2019: राहुल गांधी ने फिर की आडवाणी को लेकर अभ्रद टिप्पणी, पीयूष गोयल ने दिया ऐसा जवाब
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रचार में लगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर विवादित बयान दे बैठे। शनिवार (6 अप्रैल) को उत्तराखंड के हरिद्वार में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा रहे थे तभी आडवाणी जी का नाम बीच में ले आए और उनके मुंह से बिगड़े बोल निकल गए। राहुल गांधी ने कहा, ''नरेंद्र मोदी जी हिंदू धर्म की बात करते हैं। हिंदू धर्म में सहसे जरूरी चीज गुरु होता है। आडवाणी जी नरेंद्र मोदी के गुरु हैं। आडवाणी जी की हालत देखी है आपने? आडवाणी जी को स्टेज से लात मारके उतार दिया गया है।''

राहुल गांधी के इस विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जवाब दिया है। पीयूष गोयल ने कहा, ''कांग्रेस पूरे तरीके से हताश हो चुकी है। घुटने टेक दिए हैं उन्होंने। चुनाव का स्तर गिराने की कोशिश की जा रही है। राहुल जी को सभ्यता शायद आती नहीं है।'' आपको बता दें कि राहुल गांधी के इस बयान पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी उन्हें निशाने पर लिया। सुषमा ने ट्वीट कर राहुल को मर्यादा में रहने की नसीहत दी। सुषमा ने कहा कि राहुल जी, अडवाणी जी हमारे पिता तुल्य हैं। आपके बयान ने हमें बहुत आहत किया है। कृपया भाषा की मर्यादा रखने की कोशिश करें।
Union Min&BJP leader P Goyal on Rahul Gandhis remark Advani ji ko stage se laat maarke uthar diya gaya hai: Congress poore tareeke se hataash ho chuki hai. Ghutne tek diye hain unhone. Chunav ka sthar ghirane ki koshish ki ja rahi hai. Rahul ji ko sabhyata shayad aati nahi hai pic.twitter.com/jg3pDuFHev
— ANI (@ANI) April 6, 2019
उल्लेखनीय है कि इससे पहले राहुल ने महाराष्ट्र में लाल कृष्ण आडवाणी के बारे में बोलते हुए कहा था कि मोदी ने आडवाणी जी कको जूता मारकर स्टेज से उतार दिया था। इस बार के लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलेंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे। उससे पहले राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है लेकिन कांग्रेस जैसी देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष का एक वयोवृद्ध नेता के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना कई नेताओं को रास नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications