मनमोहन सिंह की आलोचना पर बोले पीयूष गोयल, आप अपने समय में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में नाकाम करे

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आर्थिक मोर्चे पर मौजूदा सरकार को फेल बताने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि आप अपनी नाकामयाबियों को याद करिए। पीयूष गोयल ने कहा, मनमोहन सिंह बतौर पीएम अपनी विफलताओं के बारे में भी सोचें। वो ना तो एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाए रखने में कामयाब रहे और ना ही ईमानदार सरकार दे पाए। वह तो पीएम होते हुए इतने कमजोर थे कि उन्हें 10 जनपथ से मिले आदेशों को मानना होता था। खुद के फैसले लेने की क्षमता उनमें नहीं थी।

Piyush Goyal reacts Dr Manmohan Singh statement economy slowdown maharashtra development

गुरुवार को कांग्रेस नेता और अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार पूरी तरह से फेल रही है, आर्थिक मंदी से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने आर्थिक मंदी के कुछ सबसे बुरे प्रभावों का सामना किया है। महाराष्ट्र की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ लगातार 4 साल से नीचे जा रही है। निवेशक महाराष्ट्र को छोड़कर अन्य राज्यों में जा रहे हैं। ऑटो हब बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हर तीसरा व्यक्ति बेरोजगार है। किसानों की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। ऐसे में साफ है सरकार फेल हो गई है।

महाराष्ट्र के पीएमसी बैंक घोटाला मामले को लेकर मनमोहन सिंह ने कहा, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं भारत सरकार, आरबीआई और महाराष्ट्र सरकार से उम्मीद करता हूं कि वे एक साथ आकर इस मामले का व्यावहारिक और प्रभावी समाधान ढूंढेगे, बैंक के 16 लाख खाताधारक मामले में न्याय चाहते हैं और उनके साथ न्याय होना चाहिए।

मनमोहन सिंह बीते कुछ समय से लगातार भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। डॉ. सिंह का कहना है कि देश में अर्थव्यवस्था की स्थिति लगातर बिगड़ रही है, नौकरियां जा रही हैं। ऐसे में सरकार इस पर गंभीर हो जाए। अगर सरकार इस ओर से मुंह मोड़े रखेगी तो आने वाले दिनों में हालात बेहद खराब हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+