अब पंजाब में पिटबुल डॉग का कहर, 5 गांवों में 12 लोगों को किया लहूलुहान, जान बचाने के लिए फौजी ने मार गिराया
पिटबुल डॉग का कहर जारी है। गाजियाबाद के बाद अब पंजाब में पिटबुल डॉग ने 12 लोगों को घायल कर दिया। डॉग का कहर पूरे 5 गांवों में रहा। पंजाब के गुरदासपुर के 5 गांवों में एक कुत्ते ने 12 लोगों पर हमला कर दिया।
चंडीगढ़, 01 अक्टूबर: पिटबुल डॉग का कहर जारी है। गाजियाबाद के बाद अब पंजाब में पिटबुल डॉग ने 12 लोगों को घायल कर दिया। डॉग का कहर पूरे 5 गांवों में रहा। पंजाब के गुरदासपुर के 5 गांवों में एक कुत्ते ने 12 लोगों पर हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। कुत्ते ने टैंगो शाह गांव से चुहान गांव तक कुत्ते का कहर व्याप्त रहा। करीब 15 किमी की रेंज में रास्ते में जो भी मिला हमला करते चला गया। कुत्ते का कहर तब शांत हुआ, जब एक रिटायर फौजी ने सेल्फ डिफेंस में कुत्ते को मार गिराया।

60 वर्षीय बुजुर्ग को किया घायल
बता दें कि टैंगो शाह गांव के पास कुत्ते ने पहले दो मजदूरों को काटा। दोनों ने गले में जंजीर बांधकर खुद को बचाने की कोशिश की। लेकिन कुत्ता भागने में सफल रहा और गांव के अंदर घुस गया। इसके बाद अपने घर पर बैठे 60 वर्षीय दिलीप कुमार पर हमला किया।

गेट के अंदर खींचने पर बुजुर्ग की बची जान
बुजुर्ग ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने बुजुर्ग को ही कुछ दूरी तक घसीट दिया। जिससे दिलीप कुमार लहूलुहान हो गए। दिलीप कुमार के भाई ने रोड से गेट के अंदर खींचकर उनकी जान बचाई। इसके बाद पिटबुल ने बलदेव राज के पैर पर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया।

कई जानवरों को मारा
वहां से पिटबुल दौड़कर घरोटा रोड की ओर गया और रास्ते में कई जानवरों को मार कर एक ईंट भट्ठे पर पहुंच गया। इसके बाद उसने भट्ठे पर एक नेपाली चौकीदार रामनाथ पर हमला कर दिया। रामनाथ को दो गली के कुत्तों ने बचा लिया। पिटबुल छनी गांव की ओर दौड़ा और वहां सो रहे मंगल सिंह को काट लिया।

मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों को किया घायल
सुबह 5 बजे पिटबुल दूसरे गांव पहुंचा और मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। पिटबुल फिर चुहान गांव की ओर भागे और एक रिटायर फौजी पर हमला कर दिया। जो खेतों में चल रहे थे और उनके हाथ को बुरी तरह घायल कर दिया।

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
फौजी ने कुत्ते को उसके दोनों कानों से पकड़ा और कुत्ते के मुंह में टिक लगा दिया। ग्रामीण उसके बचाव में आए और फौजी ने अन्य लोगों के साथ कुत्ते को मार डाला। घायलों को दीनानगर और गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: पालतू रॉटविलर डॉग ने शख्स का पैर पकड़कर घसीटा, निकाल लिया मांस












Click it and Unblock the Notifications