माइली साइरस के घर पर लक्ष्‍मी पूजा की यह फोटो देखी है आपने

इंस्‍टाग्राम पर सिंगर माइली साइरस मालीबू के अपने घर की फोटोग्राफ। माइली की लक्ष्‍मी पूजा को देखकर एक पल को लग सकता है किसी भारतीय का घर। माइली के हिंदू धर्म अपनाने की भी खबरें।

न्‍यूयॉर्क। अमेरिकी सिंगर और एक्‍ट्रेस ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटोग्राफ शेयर की हैं और इन फोटोग्राफ को देखने के बाद आपको एक पल को यह नहीं लगेगा कि यह माइली का घर है। दरअसल 25 वर्ष की माइली ने रविवार को सुपर बाउल के मौके पर अपने घर पर लक्ष्‍मी पूजा रखी थी। माइली का घर मालीबू में है और यहीं पर उन्‍होंने लक्ष्‍मी पूजा की है।

माइली-साइरस-के-घर-लक्ष्‍मी-पूजा

फोटो देखकर हो जाएंगे कनफ्यूज

हिंदू धर्म में लक्ष्‍मी को धन और संपदा की देवी माना जाता है। माइली ने अपने गुरु की फोटोग्राफ भी शेयर है और कहा जा रहा है कि माइली अपने इन्‍हीं गुरु को फॉलो करती हैं। माइली की फोटो में अगरबत्‍ती, प्रसाद के लिए हलवा, फल और इस तरह की कई चीजें आसानी से देखी जा सकती हैं। पहली नजर में किसी को देखने पर यह फोटोग्राफ किसी भारतीय के घर की लग सकती हैं जबकि ऐसा नहीं है। माइली ने घर पर पुजारी को भी बुलाया और कहा जा रहा है कि घर पर आरती भी कराई। माइली ने कुछ और फोटोग्राफ भी शेयर की हैं और इन फोटोग्राफ में वह पूजा करती नजर आ रही है। यह पहला मौका नहीं है जब माइली ने हिंदू धर्म के लिए अपनी रुचि जाहिर की है। इससे पहले उन्‍हें 'कर्मा' शब्‍द का टैटू बनावाया था और अपनी बांयी कलाई पर ओम का टैटू भी बनवाया।

जूलिया रॉबर्ट ने भी अपनाया हिंदू धर्म

माइली इस वर्ष मई में भारत आने वाली हैं और यहां पर नागपुर में उनका पहला कांसर्ट होने वाला है। माइली के भारत में भी काफी फैंस हैं और लोग आज भी उन्‍हें उनकी फिल्‍म 'हाना मोंटाना' के लिए जानते हैं। माइली से पहले पॉप सिंगर मडोना, जार्ज हैरिसन और जूलिया रॉबर्ट जैसी हॉलीवुड हस्तियां हिंदू धर्म को अपना चुकी हैं। जूलिया रॉबर्ट वष 2008 में भारत आई थीं और उस समय वह यहां पर अपनी फिल्‍म 'ईट प्रे और लव' की शूटिंग कर रही थी। इस फिल्‍म के बाद वह हिंदू धर्म से इतना प्रभावित हुईं कि उन्‍होंने इसे अपना लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+