जानिए, क्यों वायरल हो रही हार्दिक पांड्या की वाइफ की ये तस्वीर, यूजर्स को घुटने में ऐसा क्या दिखा

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अपनी पसंदीदा टीम को चीयर करने के लिए लोग मैदान से ना सही लेकिन सोशल मीडिया पर जरूर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहा है। कोरोना वायरस महामारी के चलते आईपीएल के आयोजन को बहुत ही सख्ती के साथ संचालित किया जा रहा है। खिलाड़ियों और स्टाफ को किसी बाहरी, यहां तक कि अपने घर वालों से भी मिलने की इजाजत नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी अपने परिवार को बहुत मिस कर रहे हैं।

बच्चे संग समय बिता रही हैं नताशा

बच्चे संग समय बिता रही हैं नताशा

टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी इन दिनों IPL के चलते अपनी पत्नी और बच्चे से हजारों किलोमीटर दूर यूएई में हैं। इस दौरान हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविच (Natasa Stankovic) परिवार संग अपने बच्चे को संभाल रही है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं नताशा अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह हार्दिक और अपने बच्चे के साथ भी कई फोटो शेयर कर चुकी हैं।

पत्नी से दूर दुबई में व्यस्त हैं हार्दिक पांड्या

पत्नी से दूर दुबई में व्यस्त हैं हार्दिक पांड्या

इन दिनों नताशा एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि उनकी एक हॉट तस्वीर है। नताशा ने हाल ही में ब्लैक ड्रेस में अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। वहीं दूसरी ओर उनके घुटने में अजीब निशान को देखकर कई यूजर्स ने नताशा को ट्रोल भी करना भी शुरू कर दिया है। यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर वो निशान कैसा है।

View this post on Instagram

🖤

A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on

सोशल मीडिया पर वायरल हुई नताशा की ये तस्वीर

IPL 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हार्दिक पांड्या इन दिनों दुबई में अपने खेल में व्यस्त है। इधर, भारत में नताशा अपने बच्चे के साथ घर पर समय बिता रही हैं। खाली समय में हर दिन वह नई-नई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर नताशा के 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग होने की वजह से उनकी तस्वीरें भी काफी जल्दी वायरल हो जाती हैं।

यूजर्स को घुटने में दिखा किसी का चेहरा

यूजर्स को घुटने में दिखा किसी का चेहरा

नताशा की ब्लैक ड्रेस में एक फोटो काफी वायरल हो गई है लेकिन उनके घुटने के निशान को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जंग छिड़ गई है। दरअसल, ध्यान से देखने पर ऐसा लगता है कि नताशा के घुटने पर एक बच्चे का फेस बना हुआ है। इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने उनके घुटने को लेकर अजीबोगरीब रिएक्शन दिए हैं। इस तस्वीर को नताशा ने शुक्रवार को पोस्ट किया था जिस पर अब तक ढाई लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

View this post on Instagram

🤗❤️ @hardikpandya93

A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on

कौन है नताशा?

आपको बता दें कि मॉडल-अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच का जन्म सर्बिया में हुआ है और उनका बचपन, पढ़ाई-लिखाई सब वहीं पर पूरी हुई है, नताशा बेहतरीन बैले डांसर हैं, उन्होंने मात्र तीन साल की उम्र में डांस सीखना शुरू किया था और केवल 17 साल की उम्र में उन्होंने मॉडर्न स्कूल ऑफ बैले में दाखिला लिया था।

फोटो: साभार इंस्टाग्राम

यह भी पढ़ें: IPL 2020: त्रिपाठी बने' मैन ऑफ द मैच', बोले शाहरुख- 'Rahul, नाम तो सुना ही होगा', Video वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+