IPL 2020: त्रिपाठी बने' मैन ऑफ द मैच', बोले शाहरुख- 'Rahul, नाम तो सुना ही होगा', Video वायरल

नई दिल्ली। क्रिकेट अटकलों का खेल नहीं है, यहां अगर-मगर नहीं होता है, यहां कब-कैसे बाजी पलट जाए, इस बारे में कहना बहुत मुश्किल होता है, बुधवार रात को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेल गए आईपीएल मुकाबले में भी यही हुआ, जहां चेन्नई की टीम केकेआर से जीतते-जीतते हार गई, आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 21वें मैच में कल अबुधाबी के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से पराजित कर दिया।

IPL 2020: त्रिपाठी बने मैन ऑफ द मैच, बोले शाहरुख- Rahul,नाम तो सुना ही होगा, Video

जिसमें KKR के ओपनर राहुल त्रिपाठी (51 गेंदों पर 81 रन, आठ चौके और तीन छक्‍के) ने तूफानी पारी खेली, जिसके बाद उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया लेकिन अवार्ड समारोह के दौरान एक खास बात देखने को मिली, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल चुरा लिया है, दरअसल कल के मैच के दर्शकों में केकेआर के ओनर्स में से एक शाहरुख खान भी मौजूद थे, अपनी टीम की जीत से गदगद शाहरुख उस वक्त अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाए जब राहुल त्रिपाठी को 'मैन ऑफ द मैच' सम्मान से सम्मानित किया जा रहा था।

बोले किंग खान-'राहुल, नाम तो सुना ही होगा'

उन्होंने अवार्ड फंक्शन में चिल्ला कर अपनी फिल्म का मशहूर संवाद 'राहुल, नाम तो सुना ही होगा' कहा, जिसे सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग बहुत जोर-जोर से हंसने लगे, शाहरुख का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, लोग उनकी और राहुल त्रिपाठी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

IPL 2020: त्रिपाठी बने मैन ऑफ द मैच, बोले शाहरुख- Rahul,नाम तो सुना ही होगा, Video

मालूम हो कि इसके बाद केकेआर टीम की ओर से एक ट्वीट भी किया गया था जिसमें लिखा था कि जिस फिल्म में राहुल हो, वो सुपरहिट ही होती है, इसपर रिएक्शन देते हुए किंग खान ने कहा, 'जाहिर सी बात है।'

10 रनों से कोलकाता से हारी चेन्नई

गौरतलब है कि कल टॉस जीतकर केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में सीएसके की टीम ने अच्छी शुरुआत तो की लेकिन वो लक्ष्य का पीछा करने में विफल रहे, वाटसन के शानदार खेल के बावजूद टीम ने खराब प्रदर्शन किया, निश्चित अंतराल पर विकेट गंवाने के चलते 5 विकेट खोकर धोनी की सेना मात्र 157 रन ही बना सकी और 10 रनों से मैच हार गई।

देखें VIDEO

यह पढ़ें: IPL 2020: वीरू के 'डीजल इंजन' वाटसन ने बताए T20 फॉर्मेट के टॉप-5 गेंदबाज, बुमराह को दिया खास स्थान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+