भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन Covaxin को लेकर आई अच्छी खबर
नई दिल्ली। Corona Vaccine Covaxin, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भारत में तैयार किए जा रहे वैक्सीन Covaxin का दूसरे फेज का ट्रायल किया जा रहा है। हैदराबाद की कंपनी बायोटेक भारत बायोटेक ( Bharat Biotech) की ओर से तैयार की गई को-वैक्सीन( Covaxin) के दूसरे फेज का ट्रायल किया जा रहा है। पहले फेज के ट्रायल में मिली सफलता से उत्साहित टीम अब दूसरे फेज की तैयारियों में जुट गई है।

PGI रोहतक के वाइस चैयरमैन डॉ ओपी कालरा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें भारत बायोटेक की ओर से कोवैक्सीन के सेकेंड फेज ट्रायल की अनुमति मिल गई है। वैक्सीन के ट्रायल के लिए 300 वॉलिंटियर्स के आवेदन मिले थे, जिसमें से 15 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इन 15 वॉलिंटियर्स के टेस्ट किए गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार है। अगर सब ठीक रहा तो मंगलवार को उन्हें वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
पीजीआईएमएस में पहले फेज में शामिल 81 वॉलिंटियर्स में मानक के अनुरूप एंटीबॉडी मिलने के बाद, मिले सकारात्मक नतीजे से ट्रायल कमेटी के सदस्य उत्साहित हैं। अब इसके आगे सेकेंड फेज की तैयारी की जा रही है। डॉक्टर ओपी कालरा ने बताया कि कमेटी ने 12 से 65 साल की उम्र के 15वॉलिंटियर्स का चयन किया है। उनकी स्क्रीनिंग की रिपोर्ट मिलने के बाद अगर वो स्वस्थ पाए जाते हैं तो उन्हें 3 से 6 माइक्रोग्राम की मात्रा में को-वैक्सीन( Covaxin) की डोज दी जाएगी। गौरतलब है कि देश भर में चयनित 12 चिकित्सा संस्थानों में इस वैक्सीन का सेकेंड ट्रायल किया जा रहा है। दूसरे फेज के ट्रायल 380 वॉलिंटियर को शामिल किया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications