IND Vs PAK मैच में Phalodi Satta Bazar के चौंकाने वाले रुझान, इस खिलाड़ी पर लग रहा सबसे बड़ा दांव!
Phalodi Satta Bazar: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान (IND Vs Pak) मैच को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी। एक बार फिर रविवार को होने वाले मैच को लेकर सोशल मीडिया में माहौल गर्म है। राजस्थान के चर्चित फलौदी सट्टा बाजार में जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता और दोनों टीमों की फॉर्म को देखते हुए यहां सट्टा लगाने को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस बार एकतरफा सट्टा नहीं लग रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, मैच से दो दिन पहले ही बाजार में रेट तय होना शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में भारत को हल्का फेवरिट माना जा रहा है। टीम इंडिया के जबरदस्त परफॉर्मेंस के बावजूद भी सट्टा बाजार में एकतरफा भारतीय टीम के लिए सट्टा नहीं लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी टीम की हालिया तेज गेंदबाजी को देखते हुए कई बड़े खिलाड़ियों ने संतुलित दांव लगाने की रणनीति अपनाई है।

Phalodi Satta Bazar के रुझान चौंकाने वाले
फलौदी सट्टा बाजार के हालिया रुझान की बात करें, तो पिछले मुकाबले में भारतीय टीम ही फेवरेट थी। पाकिस्तान की टीम अभी फॉर्म पाने के लिए संघर्ष कर रही है। इसके बावजूद भी रविवार को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान (IND Vs Pak) मुकाबले को लेकर एकतरफा रुझान नहीं है। पाकिस्तान की टीम की तेज गेंदबाजी चौंका सकती है, ऐसा सट्टा बाजार का भी अनुमान है।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: खौफ में पाकिस्तान! सिक्स हिटिंग में संजू सैमसन ने इस धुरंधर का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
IND Vs PAK मैच से पहले सट्टा बाजार का रुझान
⦁ भारत पर शुरुआती बढ़त: शुरुआती भाव के अनुसार भारत की जीत पर 60-65 पैसे का भाव चल रहा है। यानी दांव लगाने वालों का भरोसा टीम इंडिया पर ज्यादा है।
⦁ पाकिस्तान के लिए हाई रिटर्न: पाकिस्तान पर दांव लगाने वालों को फिलहाल 80-85 पैसे तक का भाव मिल रहा है।
⦁ खिलाड़ियों पर विशेष सट्टा: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, शाहीन शाह अफरीदी जैसे खिलाड़ियों के नाम पर दांव चल रहा है। संजू सैमसन का नाम भी चल रहा है।
⦁ मौसम का असर: मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे मैच के नतीजे पर असर पड़ सकता है। इसी वजह से अंतिम घंटे में रेट्स में उतार-चढ़ाव तेज रहने की उम्मीद है।
Satta Bazar में टेलीग्राम और सोशल मीडिया के जरिए दांव
स्थानीय जानकारों का कहना है कि इस बार ऑनलाइन और टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिये भी बड़ी रकम का लेन-देन हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने अवैध सट्टेबाजी पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं, लेकिन मैच के दिन रेट्स और दांव के रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना जताई जा रही है।
नोट: सट्टेबाजी भारत में गैरकानूनी है। यह जानकारी केवल खबर और रुझान के तौर पर दी जा रही है। Oneindia Hindi किसी भी अवैध गतिविधि या किसी भी प्रकार के सट्टेबाजी को प्रोत्साहित नहीं किया जा रहा।
यह भी पढ़ें: Gemini Prompt: भारत-पाक मुकाबले से पहले टीम इंडिया की जर्सी में लगाइए अपनी फोटो,इन प्रांप्ट से रहिए ट्रेंड में












Click it and Unblock the Notifications