अमीरों को भी जारी रहेगी रसोई गैस पर सब्सिडी

जमशेदपुर। अमीरों को रसोई गैस पर दी जानी वाली सब्सिडी पर रोक नहीं लगायी जाएगी। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अमीरों को दी जाने वाली सब्सिडी पर रोक लगाये जाने का सरकार का अभी कोई विचार नहीं है।

dharmendra pradhan

झारखंड के जमशेदपुर में में मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल जिन लोगों को गैस पर सब्सिडी दी जा रही वह जारी रहेगी। सरकार का इस तरह का कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि सब्सिडी को तत्काल रूप से खत्म करने की सरकार की कोई योजना नहीं है।

गौरतलतब है कि कुछ दिनों पहले वित्तमंत्री अरूण जेटली ने एक कार्यक्रम में कहा था कि क्या मेरे जैसे लोगों को गैस पर सब्सिडी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि अमीरों को दी जानी गैस सब्सिडी को खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि इस कदम से सरकार की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। हालांकि विपक्षी दलों ने जेटली के इस बयान की आलोचना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+