फिर महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए क्या है आपके शहर में दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में हर रोज हो रही बढ़ोतरी के बीच बुधवार को इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी, लेकिन एक बार फिर से पेट्रोल के दाम में 6 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। नई कीमतों के बाद पेट्रोल के दाम अब 82.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर है। इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम 89.60 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 78.42 रुपए प्रति लीटर है।

बुधवार को नहीं बढ़े दाम
मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। नई कीमतें लागू होने के बाद पेट्रोल 82.16 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया था जबकि डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गया था। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती हुई कीमतों ने आम जनता को काफी परेशान किया है। वहीं, बुधवार को देश के चार महानगरों में तेल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। लेकिन एक बार फिर से आज पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है।

मामला पहुंचा कोर्ट
गौर करने वाली बात यह है कि पिछले दिनों जिस तरह से हर रोज पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है उसको लेकर लगातार जनता विरोध कर रही है। सरकार पर लगातार इस बात को लेकर दबाव है। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलावर को एक याचिका भी दायर की गई। इस याचिका में केंद्र को वह रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश देने की मांग की गई जिसके आधार पर तेल कंपनियों द्वारा ईंधन के दाम रोज तय किए जाते हैं।

विपक्ष का प्रदर्शन
आपको बता दें कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यूपी में सपा ने अजीबोगरीब तरीके से प्रदर्शन किया था। वाराणसी के हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने मैदागिन के पेट्रोल पंप पर बढ़ते डीजल और पेट्रोल के दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दोनों सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की और पेट्रिलियम पदार्थों के विरोध में भैस और मोदी जी कि फोटो के आगे बीन बजा कर विरोध दर्ज कराया।
इसे भी पढ़ें- गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा में पास हुआ प्रस्ताव
-
Petrol Diesel Price: सरकार ने ₹10 घटाई एक्साइज ड्यूटी, क्या अब सस्ता मिलेगा पेट्रोल-डीजल? हर सवाल का जवाब -
Petrol Diesel: सरकार का बड़ा फैसला! पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की कटौती, क्या आम जनता को मिलेगी राहत? -
Today Petrol Diesel Price: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी! भारत में आज घटे या बढ़े तेल के दाम? -
Lockdown लगेगा या नहीं! सरकार ने दिया सबसे बड़ा अपडेट! देश में Petrol Diesel कमी पर क्या बोले हरदीप पुरी? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
Nayara Energy का मालिक कौन है, जिसने भारत में बढ़ाया Petrol-Diesel का दाम? Russia को कैसे होगा बड़ा फायदा? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत












Click it and Unblock the Notifications