मुंबई में 92 रुपये लीटर के पार हुआ पेट्रोल, डीजल के भी बढ़े दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Petrol, Diesel Prices Raised In Delhi-Mumbai: आज एक बार फिर से दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है, शुक्रवार सुबह राजधानी में पेट्रोल 25 पैसे महंगा हुआ है। इस बढ़त के साथ शुक्रवार को राजधानी में पेट्रोल की कीमत 85.45 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है तो वहीं डीजल की कीमत 75.63 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि मुंबई में पेट्रोल का दाम 92 रु के पार पहुंच गया है। बढ़ी तेल की कीमतों ने एक बार फिर से लोगों को परेशान कर दिया है, हालांकि, सरकार को उम्मीद है कि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों की तेजी अल्पकालिक होगी और जल्दी ही इनमें गिरावट आएगी।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price: पेट्रोल के दाम 92 रुपये के पार, डीजल भी हुआ मंहगा | वनइंडिया हिंदी
    92 रुपये लीटर के पार हुआ पेट्रोल, डीजल के भी बढ़े दाम

    प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें (Indian Oil की वेबसाइट पर आधारित रेट)

    • दिल्ली : 85.45 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई: रुपये 92.04 लीटर
    • कोलकाता : 86.87 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 88.08 रुपये प्रति लीटर
    • नोएडा : 85.02 रुपये प्रति लीटर

    प्रमुख शहरों में डीजल के दाम (Indian Oil की वेबसाइट पर आधारित रेट)

    • दिल्ली: 75.63 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 82.40 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता: 79.23 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 80.90 रुपये प्रति लीटर
    • नोएडा : 76.08 रुपये प्रति लीटर

    सरकार का बयान

    पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी पर सरकार का कहना है कि ये वृद्धि कुछ समय के लिए है और जल्द ही इसमें गिरावट होगी। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से आम आदमी की जेब ढीली हो रही है और मंहगाई कमर तोड़ रही है। विपक्षी दल भी केंद्र सरकार पर तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम न लगा पाने को लेकर लगातार हमले कर रहे हैं।

    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+