Petrol Diesel Prices Today: क्या वैलेंटाइन डे पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां जानें अपने शहर के रेट
Petrol Diesel Prices Today: वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी (14 February Valentine Day)को मनाया जा रहा है। इस खास दिन अगर आप कहीं सैर या किसी खूबसूरत डेट की प्लानिंग कर रहे हैं और अगर आप रोज पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।
भारत में तेल कंपनियां (OMC) हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों को अपडेट करती हैं। ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर की विनिमय दर पर निर्भर करते हैं। आइए जानते हैं, आज 14 फरवरी को पेट्रोल और डीजल के दामों में क्या बदलाव हुआ है...

Petrol Diesel Prices Increase: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी?
भारत में मई 2022 से पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं। सरकार उत्पाद शुल्क और टैक्स में बदलाव करके इन कीमतों को कंट्रोल करती है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भविष्य में ईंधन की दरें प्रभावित हो सकती हैं।
| क्रमांक | शहर | पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) | डीजल की कीमत (रुपये/लीटर) |
|---|---|---|---|
| 1 | दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| 2 | मुंबई | 103.44 | 89.97 |
| 3 | चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
| 4 | कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| 5 | नोएडा | 94.66 | 87.76 |
| 6 | लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
| 7 | बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
| 8 | हैदराबाद | 107.41 | 95.65 |
| 9 | जयपुर | 104.88 | 90.36 |
| 10 | तिरुवनंतपुरम | 107.62 | 96.43 |
| 11 | भुवनेश्वर | 101.06 | 92.91 |
किन कारणों से बदलती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
- कच्चे तेल की कीमतें: अगर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल महंगा होता है, तो भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाते हैं।
- डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत: भारत कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अगर रुपया कमजोर होता है, तो ईंधन महंगा हो सकता है।
- सरकारी कर: केंद्र और राज्य सरकारें अलग-अलग टैक्स लगाती हैं, जिससे हर राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमत अलग होती है।
- रिफाइनिंग लागत: कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल में बदलने के लिए कई प्रक्रियाएं होती हैं, जिनकी लागत भी कीमतों को प्रभावित करती है।
- मांग और आपूर्ति: जब पेट्रोल-डीजल की मांग बढ़ती है, तो इसकी कीमतें भी बढ़ने लगती हैं।
अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत कैसे जानें?
अगर आप अपने शहर में आज के पेट्रोल और डीजल के दाम जानना चाहते हैं, तो SMS के जरिए पता कर सकते हैं।
- इंडियन ऑयल (IOC): "RSP" लिखकर 9224992249 पर भेजें।
- BPCL: "RSP" लिखकर 9223112222 पर भेजें।
- HPCL: "HP Price" लिखकर 9222201122 पर भेजें।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
-
सवाल: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या बदलाव हुआ है?
- जवाब: हर दिन की तरह, 14 फरवरी को भी सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें अपडेट हुई हैं। अपने शहर की ताजा दरें जानने के लिए SMS सेवा का इस्तेमाल करें।
- सवाल: क्या पेट्रोल-डीजल के दाम सभी राज्यों में एक जैसे होते हैं?
- जबवा: नहीं, हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होने की वजह से कीमतों में अंतर होता है।
- सवाल:SMS से पेट्रोल-डीजल की कीमत कैसे जानें?
- जवाब:IOC के लिए 'RSP ' 9224992249 पर, BPCL के लिए 9223112222 पर और HPCL के लिए 9222201122 पर भेजें।
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं। अगर आप यात्रा करने वाले हैं या रोज़ाना ईंधन भरवाते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी हो सकती है। SMS या ऑनलाइन चेक करके आप अपने शहर में आज के रेट आसानी से जान सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications