पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'दिवाली तक सस्ता हो जाएगा पेट्रोल और डीजल'
नई दिल्ली। अगर आप भी डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दिवाली तक पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिल सकती है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि अगले महीने दिवाली तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आ सकती है। धर्मेंद्र प्रधान का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्ष पेट्रोल और डीजलों की कीमतों को रोजना तय करने के सिस्टम को लेकर सरकार पर हमलावर है।

हाल ही में हुए मंत्रीमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री बने धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अमेरिका में आई बाढ़ की वजह से तेल के उत्पादन में 13 प्रतिशत की गिरावट आई है जिसके वजह से ऑयल रिफाइनरी के दामों में वृद्धी देखी गई है। यह पूछे जाने पर की तेल की कीमतों में ऑयल कंपनियां काफी ज्यादा मार्जिन रख रही हैं, प्रधान ने कहा कि ऐसा नहीं है। यह कंपनिया सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं और सबकुछ पूरी तरह स्पष्ट है।
पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के अंदर लाने के सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने बोला कि मैं उम्मीद करता हूं यह जल्द से जल्द हो। क्योंकि अगर ऐसा होता है तो यह कदम उपभोक्तओं को काफी फायदा पहुंचाने वाला होगा। बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने यह बातें सोमवार को अमृसर में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।












Click it and Unblock the Notifications