आज फिर बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, सरकार पूरी तरह असहाय

Recommended Video

    Bharat Band: फिर बढ़े Petrol - Diesel के Price, Maharashtra में पेट्रोल 90 के पार । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, लगातार हर रोज इसके दाम में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में आज बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल की कीमत 14 पैसे प्रति लीटर तो डीजल की कीमत में भी 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 80.87 रुपए प्रति लीटर और डीजल 71.97 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर तो डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

    कांग्रेस का भारत बंद

    कांग्रेस का भारत बंद

    नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल 88.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.47 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि लगातार पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद किया था, लेकिन विपक्ष के इस बंद का भी पेट्रोल की कीमतों पर असर पड़ता नहीं दिख रहा है। एक तरफ जहां विपक्ष सरकार को लगातार पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर घेर रहा है तो दूसरी तरफ सरकार की ओर से कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने में सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

    कम होगी कीमतें

    कम होगी कीमतें

    इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बयान दिया है कि जल्द ही पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय देश में 5 इथेनॉल निर्माण प्लांट लगाने जा रहा है। इथेनॉल लकड़ी उत्पाद और कचरे से उत्पादित किया जाएगा। डीजल 50 रुपये और पेट्रोल 55 रुपये में उपलब्ध होगा। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे नितिन गडकरी ने तेल की समस्या के स्थायी समाधान की बात करते हुए कहा, 'हमारा पेट्रोलियम मंत्रालय इथेनॉल बनाने के लिए देश में पांच प्लांट लगा रहा है। लकड़ी की चीजों और कचरे से इथेनॉल बनाया जाएगा, इससे डीजल मात्र 50 रुपये में और पेट्रोल 55 रुपये में मिल सकेगा

    आठ लाख करोड़ रुपए का आयात

    आठ लाख करोड़ रुपए का आयात

    गडकरी ने कहा कि हम आठ लाख करोड़ रुपये के पेट्रोल और डीजल आयात कर रहे हैं और इसकी कीमतें बढ़ रही हैं। रुपया डॉलर के मुकाबले गिर रहा है। मैं पिछले 15 सालों से कह रहा हूं कि देश के किसान, आदिवासी और वनवासी एथनॉल, मेथनॉल, जैव ईंधन का उत्पादन कर सकते हैं और विमान उड़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि देश में पेट्रोलियम मंत्रालय पांच एथनॉल संयंत्र स्थापित कर रहा है, जहां एथनॉल का उत्पादन धान के भूसे, गेहूं के भूसे, बांस और गन्ना से किया जाएगा

    इसे भी पढ़ें- NRC को लेकर राम माधव का राहुल पर तंज, उन्हें अपनी पार्टी का इतिहास पढ़ना चाहिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+