लगातार 15वें दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, मुंबई में 86 रु प्रति लीटर पहुंचा पेट्रोल

नई दिल्ली: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आमजन परेशान है। लेकिन लगातार 15वें दिन भी इससे लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। आज पन्द्रहवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य मेट्रो शहरों में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है।

petrol diesel prices hiked 15th consecutive day.

देश के मेट्रो शहरों की बात करें तो दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 78.27 रुपये है तो वहीं मुंबई में पेट्रोल 86.06 रुपये प्रति लीटर हो चुका है जबकि कोलकाता में 80.91 और चेन्नई में 81.26 प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से जहां आम जनता बेहद परेशान है, वहीं सरकार की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है और उसे डर है कि कहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग उसके लिए बड़ी मुश्किल ना खड़ी कर दे। ऐसे में सरकार ने बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए जल्द से जल्द समाधान निकालने की बात कही है।

पेट्रोल-डीजल के दालों में दामों में वृध्दि के कारण सरकार की मुश्किलें भी बढ़ी हुई हैं और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आश्वासन दिया है कि लगातार बढ़ रही कीमतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है और इसका एक स्थाई समाधान ढूंढा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंतर्गत लाने पर भी विचार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+