महीने भर में पेट्रोल 8 और डीजल 6 रुपये सस्ता, अभी और कम होंगे दाम

नई दिल्‍ली। पिछले सात सप्ताह से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख रहने से देश की राजधानी दिल्ली में 17 अक्टूबर के बाद पेट्रोल करीब 8 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है, जबकि डीजल के दाम में करीब 6 प्रति लीटर की कमी आई है। इसी तरह देश के अन्य हिस्सों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आने से वाहन चालक समेत देश के आम नागरिकों को महंगाई से राहत मिली है, क्योंकि तेल का दाम कम होने से मालभाड़ा समेत परिवहन खर्च में कमी आती है। वहीं, तेल के आयात का बिल घटने से देश का चालू घाते का घाटा कम होता है।

महीने भर में पेट्रोल 8 और डीजल 6 रुपये सस्ता, अभी और कम होंगे दाम

बाजार के जानकारों की माने तो कच्चे तेल के दाम में आई हालिया गिरावट से पेट्रोल और डीजल के दाम में और गिरावट आएगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड इस सप्ताह 11 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 60 डॉलर प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे लुढ़क गया। वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) का भाव बीते एक सप्ताह में करीब 10.70 फीसदी फिसल कर 50 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया।

तीन अक्टूबर के बाद ब्रेंट क्रूड के दाम में 30 फीसदी से अधिक और डब्ल्यूटीआई के भाव में करीब 33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 32 पैसे और डीजल में 40 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई।

लगातार चौथे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 41 पैसे और डीजल में 46 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई। रविवार को कोलकाता में 40 पैसे और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 41 पैसे प्रति लीटर की कमी आई। चेन्नै में रविवार को पेट्रोल 44 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

रविवार को देश के 4 महानगरों- दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नै में पेट्रोल के दाम क्रमशः 74.84, 76.82, 80.38 और 77.69 रुपये प्रति लीटर है। वहीं इन शहरों में डीजल के दाम क्रमशः 69.70, 71.55, 72.99 और 73.63 रुपये प्रति लीटर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+