आसमान छूती पेट्रोल-डीजल की कीमतें, मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र पर लगाया चर्चा नहीं करने का आरोप

नई दिल्ली। देश में बढ़ते पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों से जनता परेशान है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है, बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल और डीजल की बड़ी कीमतों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज से पहले कभी भी पेट्रोल की कीमतें इतनी नहीं रहीं, सरकार संसद में इस पर चर्चा करने को भी तैयार नहीं है। बता दें कि देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतों ने 100 का आंकड़ा पार कर दिया है।

Petrol and diesel prices Mallikarjun Kharge accused the Center of not discussing

पेट्रोलियम उत्पादों की आसमान छूती कीमतों पर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। भारत में इतना महंगा पेट्रोल और डीजल कभी नहीं मिलता था। केरोसिन तेल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। इस विषय पर हम सदन में चर्चा करना चाहते थे लेकिन सरकार ने चर्चा के लिए हमें मौका नहीं दिया।' मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान पर फिलहाल केंद्र या बीजेपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राहुल गांधी ने बोला हमला
एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कई बार केंद्र सरकार पर हमला बोला है। गत मंगलवार को भी उन्होंने अपने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार LPG, पेट्रोल और डीजल पर आम लोगों से अंधाधुंध टैक्स वसूली कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा कर सरकार अपने 'मित्र वर्ग' का टैक्स और कर्ज माफ कर रही है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'LPG-पेट्रोल-डीज़ल पर आम जन से अंधाधुंध टैक्स वसूली करके केंद्र सरकार अपने 'मित्र' वर्ग का टैक्स व कर्ज माफ कर रही है। सच साफ है।'

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को GST के दायरे में लाने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने दिया क्या जवाब, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+