दिल्ली में फिर 100 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल भी हुआ महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट

नई दिल्ली, मार्च 29। पेट्रोल और डीजल के दाम में एकबार फिर से बढ़ोतरी हो गई है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत एकबार फिर 100 रुपए के पार चली गई है। वहीं दिल्ली में अब डीजल का नया रेट 91.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि पेट्रोल का नया रेट 100.21 रुपए प्रति लीटर है।

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price Hike: आज फिर लगा महंगाई का झटका, दिल्ली में 100 पार हुआ पेट्रोल | वनइंडिया हिंदी
    Fuel price

    22 मार्च से लगातार बढ़ रही हैं कीमतें

    आपको बता दें कि देश में 22 मार्च के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सिर्फ 24 मार्च को छोड़ दें तो हर दिन तेल के दाम बढ़ रहे हैं। 22 मार्च तक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95 रुपए प्रति लीटर के करीब थी। ऐसे में पिछले 7 दिन के अंदर पेट्रोल 5 रुपए तक महंगा हो गया है। सोमवार तक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.41 रुपए प्रति लीटर थी तो वहीं डीजल की कीमत 90.77 रुपए प्रति लीटर थी।

    एनसीआर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम

    पेट्रोल और डीजल में हुई ताजा बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में पेट्रोल 108.53 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत 93.57 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल का नया रेट 100.02 रुपए प्रति लीटर है वहीं डीजल की कीमत 91.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है। गुरुग्राम में पेट्रोल का रेट 100.59 रुपए प्रति लीटर है तो वहीं डीजल का रेट 91.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का नया रेट 100.06 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 91.62 रुपए प्रति लीटर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+