पश्चिम बंगाल में हों स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, इस मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई याचिका

नई दिल्ली। West Bengal assembly election 2021 पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच अभी से कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। चुनाव एकदम स्वतंत्र और निष्पक्ष हों, ये दोनों पार्टियों की कोशिश है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें कोर्ट से ये मांग की गई है कि बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आयोजन कराया जाए। ये याचिका वकील पुनीत कौर ढांडा ने दायर की है।

Supreme court

जनहित याचिका में और क्या-क्या की गई हैं मांग

सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल इस जनहित याचिका में विपक्षी नेताओं की सुरक्षा की भी मांग की गई है। इसके अलावा राज्य में हुई बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं की हत्याओं को लेकर राज्य सरकार रिपोर्ट लेने की मांग भी की गई है। साथ ही चुनाव के दौरान राज्य में अर्धसैनिक बलों की तैनाती, वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं का नाम हटाना और इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग द्वारा जमा कराने की मांग भी याचिका में की गई है। इन सभी मांगों के बाद ये तो तय है कि ये जनहित याचिका ममता सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं चुनाव

आपको बता दें कि बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी को बीजेपी से कड़ी टक्कर मिल रही है। गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल में चुनाव प्रचार की बांगडोर संभाले हुए हैं। जनवरी के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बंगाल में चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+