वहां तो लोग पैर छू रहे थे....कुत्‍ते नवाब को केदारनाथ धाम ले जाने पर धमकियां मिलने पर मालिक ने बयां किया सच

people were touching their feet.... after receiving threats to take the dog Nawab to Kedarnath Dham, the owner said this.

नई दिल्‍ली, 21 मई: इन दिनों लाखों भक्‍त चार धाम की यात्रा करने जा रहे हैं। पिछले दिनों केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए एक कुत्‍ता भी अपने मालिक के साथ पहुंचा। ये कुत्‍ता कोई सामन्‍य कुत्‍ता नहीं है, ये इंस्‍टाग्राम पर बहुत फेमस है। लेकिन इसके केदारनाथ धाम से वापस लौटने पर जब इसकी मालकिन ने इस यात्रा का वीडियो शेयर किया तो लोग ट्रोल करते हुए कुत्‍ते की मालिक और मालकिन को धमकियां दे रहे हैं। कुत्‍ते की मालकिन ने मीडिया में इस बात का खुलास करते हुए अपना दर्द बयां किया है।

भैरव बाबा की रूप मानकर उसके पैर भी छुए

भैरव बाबा की रूप मानकर उसके पैर भी छुए

मालूम हो कि केदारनाथ मंदिर के लिए मान्‍यता है कि ये मंदिर पांडवों ने बनवाया था। प्रचीन कथा में ये भी बात सामने आ चुकी है कि स्‍वर्ग की यात्रा के लिए जब पांडव जब निकले थे तो उनके साथ एक कुत्‍ता भी साथ था जिसे वो स्‍वर्ग तक ले जाना चाहते थे। वहीं अब एक कुत्‍ता जो हाल ही में मंदिर पहुंचा तो उसे लोग ट्रोल कर रहे हैं जबकि उसकी मालकिन ने बताया जब हम अपने कुत्‍ते को केदरानाथ ले गए तो वहां मौजूद कुछ लोग उसके साथ फोटो खिंचवा रहे थे और कुछ लोग भैरव बाबा की रूप मानकर उसके पैर भी छुए।

ये कोई सामान्‍य कुत्‍ता नहीं है इसके हैं 76 हजार फॉलोअर्स

ये कोई सामान्‍य कुत्‍ता नहीं है इसके हैं 76 हजार फॉलोअर्स

इस कुत्‍ते की मालकिन हिम्‍शी ने आज तक को दिए इंटरव्‍यू में बताया कि हिम्शी के मुताबिक उनका कुत्ता जिसका नाम उन्‍होंने नवाब त्‍यागी रखा है वो भारत में पैराग्लाइडिंग करने वाला पहला डॉग है। जिसके वीडियोज पहले से ही वायरल हैं। इसके टिकटॉक के अलावा इंस्‍टाग्राम पर 76 हजार फॉलोअर्स हैं।

एफआईआर दर्ज करवा दी है

एफआईआर दर्ज करवा दी है

कुत्‍ते का जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें ये कुत्‍ता केदारनाथ मंदिर के बार नंदी जी के पैर छूते नजर आ रहा है। कुत्‍ते द्वारा चरण स्‍पर्श करवाने पर लोग नाराज होकर ट्रोल करते हुए मालिक को उत्‍तराखंड में ना आने की धमकी दे रहे हैं। वहीं बदरी-केदारनाथ मंदिर कमेटी ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद लीगल एक्‍शन लेते हुए अध्‍यक्ष अजेंद्र अजय के कहने पर सीईओ ने एफआईआर दर्ज करवा दी है।

हिम्‍शी ने बताई ये सच्‍चाई

हिम्‍शी ने बताई ये सच्‍चाई

हिम्‍शी त्‍यागी अपने पति रोहन त्‍यागी के साथ अपने हस्‍की ब्रीड के कुत्‍ते को लेकर केदारनाथ पहुंची थी। हालांकि उन्‍होंने बताया कि उनका कुत्‍ता मंदिर के अंदर नहीं गया था। इससे पहले थी उनके साथ उनका कुत्‍ता कई मंदिरों में जा चुका है। हिम्‍शी ने कहा 16 किलोमीटर की यात्रा करके वो अपने कुत्‍ते के साथ वहां पहुंचे थे। लोग ही नहीं पुजारी भी कुत्‍ते को देखकर अच्‍छा व्‍यवहार कर रहे थे।

नवाब को अपने लिए लकी भी बता रहे थे

वहीं बुजुर्ग भक्‍त उनके कुत्‍ते नवाब को अपने लिए लकी भी बता रहे थे और कह थे। उन्‍होंने ये भी खुलासा किया केदारनाथ जिस दिन वो लोग गए दो हस्‍की और एक लैब्रा डॉग भी गया था। लेब्रा डॉग का कलर ब्लैक था तो लोग कर रहे थे ये शनिदेव का रूप है इसे यहीं छोड़ दो। हिम्‍शी ने कहा लोग जो मुझे ट्रोल कर रहे हैं और धमकियां दे रहे कि मुझे उत्‍राखंड में घुसने नहीं देंगे तो मैं उनसे बता दूं मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+