दिल्ली में फल की लूट, वीडियो में देखिए भीड़ किस तरह दुकानदार से ले गई 12 पेटी आम

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला घटना सामने आई है। शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में सड़क के किनारे ऱखी आम की पेटियों को वहां से गुजरने वाले लोग लूटकर ले गए। बताया जा रहा है कि, जिस रेहड़ी वाले के लोगों ने आम लूटे हैं उसे कम से कम 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग रिक्शा, स्कूटी, और ऑटो से उतर कर आम लूटते दिख रहे हैं।

लोगों की भीड़ ने फल की रेहड़ी को लूटा

लोगों की भीड़ ने फल की रेहड़ी को लूटा

जगतपुरी इलाके में लूट की यह घटना 20 मई की बताई जा रही है, जहां दोपहर के वक्‍त पेड़ के छांव के नीचे छोटू नाम के शख्स ने फलों की रेहड़ी लगाई हुई थी। फल विक्रेता और कुछ रिक्शेवालों के बीच पेड़ की छाया के नीचे खड़े होने को लेकर बहस हुई थी। छोटू ने बताया कि, पहले तो मैंने जाने से मना कर दिया। जिसके बाद वे मारपीट पर उतर आए तो मैं अपनी रेहड़ी लेकर चला गया लेकिन फलों की कुछ पेटी वहीं छूट गई।

12 पेटी लूट लिए आम

12 पेटी लूट लिए आम

छोटे ने बताया कि, मिनटों बाद मैंने देखा कि लोग आमों को उठाकर भाग रहे थे। सभी 12 आम पेंटियां खाली थी। मेरा कम से कम 20 हजार रुपए का नुकसान हो गया। छोटू के छोटे भाई आरिफ खान ने कहा कि परिवार कृष्णा नगर के पास रहता है, और वर्षों से यहां फल और सब्जियां बेच रहा है। यह वर्ष हमारे लिए वैसे भी कठिन रहा है। ऐसे में इस लूट ने हम लोगों को ओर संकट में डाल दिया है।

पुलिस में दर्ज नहीं करायी शिकायत

इस दौरान किसी शख्‍स ने लूटपाट का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उसमें साफ नजर आ रहा है कि लोग किस तरह आम लूटकर भाग रहे हैं। कोई अपने हाथों में आम भरकर भागता नजर आ रहा है तो कुछ लोगों ने थैलों में आम भर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फल विक्रेता और अन्‍य लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस पीड़ित के संपर्क में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+