यूपीए के खिलाफ नफरत का घड़ा भर चुका है, सत्ता से उखाड़ फेंकने को लोग बेकरार: मोदी
गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने एअपना 64वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के मौके पर मोदी ने केन्द्र की यूपीए सरकार पर जमकर हमला किया। मोदी ने यूपीए सरकार को लथाड़ते हुए उनकी नीतियों की कमियां गिनाई।
मोदी ने अपनी आवाज को जनधारणा बताते हुए कहा कि यूपीए सरकार के खिलाफ नफरत का घड़ा भर चुका है और जनता इसे सत्ता से हटाने के लिए बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है।

मोदी ने कहा कि मैंने ऐसा पहली बार देखा है जब किसी निर्वाचित सरकार के खिलाफ लोगों के मन में इतना गु्सा है। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि आम आदमी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रहा है।
नरेंद्र मोदी अपने 64वें जन्मदिन पर गांधीनगर में आयोजित एक समारोह को संबोधित किया। जल्द चुनाव की उम्मीद जताते हुए मोदी ने कहा कि पूरा देश चुनाव की जल्दी में है और इंतजार कर रहा है कि कब यह सरकार जाए। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव की इच्छा है।
मोदी ने कहा कि जिस तरह से लोग बारिश का इंतजार करते है ठीक उसी तरह से लोग केन्द्र सरकार के उखाड़ फेंकने के लिए चुनाव का इतजार कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications