पेगासस जासूसी: लिस्ट में राहुल गांधी का नाम आने पर भड़की कांग्रेस, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली, जुलाई 19: पेगासस स्पाइवेयर को लेकर आज एक नई रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें दावा किया गया है कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, कुछ जजों और दो मंत्रियों को भी निशाना बनाया गया है। इस खुलासे के बाद कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकार सरकार ने लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी की जासूसी करवाने को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है।

Recommended Video

    Pegasus Spying: भड़की Congress, Amit Shah का इस्तीफा मांग पूछे 6 सवाल | वनइंडिया हिंदी
    Pegasus spying: Congress furious over Rahul Gandhis name in the list, seeks resignation from Amit Shah

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि कि राहुल गांधी समेत देश के नेताओं, देश के सम्मानित अलग-अलग मीडिया संगठन के पत्रकारों और संवैधानिक पदों की जासूसी करवाई गई है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी का नाम बदलकर अब भारतीय जासूस पार्टी रख देना चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि देश के लोग अब ये कह रहे हैं कि अबकी बार देशद्रही जासूस सरकार।

    कांग्रेस ने मोदी सरकार के कई सवाल पूछे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि, क्या हिंदुस्तान में मुख्य चुनाव आयुक्त, राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेता, कैबिनेट मंत्रियों, पत्रकारों, एक्टिविस्ट की जासूसी करवाना राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं तो क्या है? क्या 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी-शाह जासूस करवा रही थी? भारत सरकार ने इजरायली सॉफ्टवेयर कब खरीदा?

    इसे अलावा उन्होंने पूछा कि, इसकी अनुमति पीएम मोदी या अमित शाह ने दी? इसके लिए कितना खर्चा कहा से दिया गया? 2019 से 2021 के बीच मोदीजी को जानकारी थी तो आप और गृहमंत्री शाह चुप क्यों रहे? देश में आंतरिक सुरक्षा के जिम्मेवार अमित शाह हैं तो क्या अमित शाह को बर्खास्त नहीं किया जाना चाहिए? क्या प्रधानमंत्री की भूमिका की जांच नहीं होनी चाहिए? वहीं पेगासस रिपोर्ट पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, पीएम और गृहमंत्री राहुल गांधी, पत्रकारों और यहां तक कि केंद्रीय मंत्रियों सहित विपक्षी नेताओं की जासूसी करने में शामिल हैं। जांच से पहले अमित शाह साहब को इस्तीफा दे देना चाहिए और मोदी साहब के खिलाफ जांच होनी चाहिए।

    लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, पीएम मोदी का कहना है कि वह डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हैं लेकिन आज हम देख रहे हैं कि यह सर्विलांस इंडिया है। एनएसओ कह रहा है कि उसके उत्पादों का उपयोग सरकार द्वारा विशेष रूप से अपराध और आतंक से लड़ने के लिए किया जाता है। लेकिन वे मोदी के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ पेगासस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+