पीडीपी नेता मीर का सवाल क्या सिर्फ सेना को ही AK47 रखने का हक
श्रीनगर। हाथ में एके 47 और बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ विधानसभा चुनावों में प्रचार करने वाले पीडीपी विधायक ने सवाल किया है कि क्या घाटी में सिर्फ सेना को ही एके 47 रखने का अधिकार है।

मीर ने फेसबुक पर अपनी एक फोटोग्राफ पोस्ट की थी जिसमें एक हाथ में वह एके 47 पकड़ें हैं और बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए हैं। मीर के पास ही सेना का जवान खड़ा नजर आ रहा है।
आम जनता के लिए नहीं एके 47
मीर की इस फोटोग्राफ पर विवाद हो गया है। कई लोगों ने मीर के विरोध में उतर आए हैं। वहीं मीर का कहना है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है।
आपको बता दें कि सिर्फ सेना को ही एके 47 रखने का अधिकार है और आम जनता इसका प्रयोग नहीं कर सकती है। आम जनता को एके 47 के लिए लाइसेंस कभी जारी नहीं किया जाता है।
मीर ने जो एके 47 पकड़ी हुई है उसके बारे में विशेषज्ञों को कहना है कि इसका लाइसेंस उनके पास नहीं होगा। ऐसे में अगर मीर से पुलिस सवाल जवाब करती है तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
वहीं मीर का कहना है कि कश्मीर में बच्चे भी इस बंदूक को देखकर बड़े हुए हैं। ऐसे में अगर उन्होंने यह बंदूक के साथ फोटो क्लिक करा ली तो इसमें गलत क्या है।
पहले भी हुआ है ऐसा वाकया
मीर से पहले नेशनल कांफ्रेंस के नेता नसीर आलम वानी के बेटे ने भी इसी तरह की फोटोग्राफ पोस्ट की थी जिसमें वह एके 47 हाथ में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर में नवंबर 25 से विधानसभा चुनावों की शुरुआत होगी और पांच चरणों में यहां वोट डाले जाने हैं। लेकिन चुनावों से पहले ऐसी खबरों ने चिंताएं बढ़ा दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications