पीसीसी उपाध्यक्ष घनाराम साहू ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल
रायपुर। चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को एक और जोरदार झटका लगा है। पीसीसी उपाध्यक्ष घनाराम साहू ने इस्तीफा दे दिया है अब वो भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। सोमवार को अमित शाह की मौजूदगी में घनाराम साहू भाजपा का दामन थामेंगे। तीन बार विधायक रहे घनाराम साहू ने अफना इस्तीफा कांग्रेस को भेज दिया है। उन्होंने पीसीसी चीफ भूपेश बघेल और सांसद ताम्रध्वज साहू पर संगीन आरोप लगाया है वहीं उन दोनों प्रताड़ित करने और साहू समाज को उपेक्षित करने का आरोप लगाया है।

अपने पत्र में घनाराम साहू ने कहा है कि वो पांच साल से पार्टी के उपाध्यक्ष है, लेकिन उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। वहीं ताम्रध्वज साहू पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दुर्ग ग्रामीण से एक महिला प्रत्याशी का बी फार्म काटकर खुद उनकी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। घनाराम साहू ने कहा कि कभी भी पार्टी की तरफ से उनसे किसी भी तरह की कोई बात नहीं की गयी। यहां तक उनसे पूछा तक नहीं किया गया है। साहू समाज के दिग्गज नेताओं में एक घनाराम साहू ने कहा है कि वो अपना इस्तीफा भूपेश बघेल को भेज दियाहै। वो कांग्रेस में नहीं रहना चाहते हैं।
इधऱ, बसपा प्रत्याशी ने थामा कांग्रेस का हाथ
छत्तीसगढ़ की महासमुंद जिले की सरायपाली विधानसभा सीट के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी छविलाल रात्रे रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की रविवार को सरायपाली क्षेत्र के झलप में आयोजित चुनावी सभा में बसपा उम्मीदवार रात्रे ने पहुंचकर मंच से कांग्रेस में प्रवेश करने का ऐलान किया। उन्होंने मंच से उपस्थिति लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications