पायल घोष ने कहा, अनुराग कश्पय ने बताया, 200 से ज्यादा लड़कियों के साथ थे उसके संबंध, एक्ट्रेस ने की ये मांग

पायल घोष का आरोप है कि फिल्मों में काम देने का लालच देकर अनुराग कश्यप ने उनका यौन शोषण किया।

मुबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ( Payal Ghosh) ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद भी कई दावे किए हैं। पायल घोष ने रविवार (20 सितंबर) को कई मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिए हैं, जिसमें उन्होंने कई बातों का जिक्र किया है। पायल घोष ने ये मांग की है कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप उनसे अपने किए बर्ताव को लेकर मांफी मांग लें। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा है कि अनुराग कश्यप ने उनको एक बार बताया था कि उसके 200 से ज्यादा लड़कियों के साथ संबंध थे। हालांकि अनुराग कश्यप ने इन सारी बातों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ये सारे आरोप गलत लगाए गए हैं।

Anurag Kashyap

अपने घर में अनुराग कश्यप ने मुझे कराया अनकंफर्टेबल फील: पायल घोष

इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में पायल घोष ने कहा है कि एक बार जब वह अनुराग कश्यप से काम के सिलसिले में मिलने उनके घर गए थे तो उन्होंने बताया था कि उनके 200 से ज्यादा लड़कियों के साथ संबंध रह चुके हैं। वह इस बात को बड़े ही गर्व से बता रहे थे। पायल घोष ने कहा कि उसी दिन अनुराग कश्यप ने घर में अनकंफर्टेबल फील करवाया था।

पायल घोष ने कहा, जब मैं उनके घर गई तो पहले तो मुझे उन्होंने बहुत अच्छा फील करवाया। मेरे लिए खाना बनया और पानी दिया। लेकिन फिर मुझे एक कमरे में लगे गए और वहां एक ऐसी फिल्म चली, जिससे अनकंफर्टेबल और गंदा फील हुआ। मैंने उनको काफी रिक्वेस्ट की कि वह मुझे वहां से जाने दे। जिसके बाद मैं वहां से निकल गई और मैं कभी उसके घर दोबारा नहीं गई।

अनुराग कश्यप मांगे माफी: पायल घोष

पायल घोष से जब पूछा गया कि क्या अगर अनुराग कश्यप माफी मांगे तो स्थिति बेहतर होगी, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हां, अगर वो मेरे से माफी मांगते हैं तो जाहिर सी बात है कि मुझे अच्छा फील होगा। लेकिन मुझे ये जानकर दुख हुआ कि उन्होंने मेरे से माफी मांगने की बजाए आरोप को गलत बताया है।

पालय घोष ने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि लड़कियां अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में आवाज उठाएं। पायल घोष ने कहा है, जो भी हुआ वो नहीं होना चाहिए था। कोई तुम्हारे पास काम मांगने आया है तो इसका मतलब ये नहीं होता कि वो किसी भी चीज के लिए तैयार है। ये मुझे आज भी परेशान करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+