VIDEO: पटना के अस्‍पताल की ICU तक घुसा बारिश का गंदा पानी, तैर रहे मछलियां और कीड़े

पटना। बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेज में बारिश का गंदा पानी आईसीयू तक घुस गया है। पटना के इस दूसरे सबसे बड़े सरकारी अस्‍पताल में सबकुछ पानी में तैरता दिख रहा है। यहां तक कि पानी में मछलियां भी तैर रही हैं और मरीज बेड पर लेटकर जैसे-तैसे खुद को गंदे पानी में भीगने से बचा रहे हैं। अस्‍पताल में पानी घुसने से डॉक्‍टरों को संक्रमण का खतरा सताने लगा है, क्‍योंकि पहले से बीमार मरी जल्‍दी से इसकी चपेट में आ सकते हैं।

VIDEO: पटना के अस्‍पताल की ICU तक घुसा बारिश का गंदा पानी

हालत यह है कि अस्पताल में बेड और स्ट्रेचर पर मरीज लेटे हुए हैं और नीचे घुटनों तक पानी भरा हुआ है। डॉक्टर इसी पानी के बीच मरीजों का इलाज करने पर मजबूर हैं। दूसरी ओर मरीजों के साथ आए परिजन भी बेहद परेशान हैं। उन्‍होंने पानी के बीच ही खड़े होकर पूरी रात गुजारी। लोग पानी भरे होने की वजह से कुछ भी नहीं सा सके और सुबह तक भूखे ही रहे। सुबह होने के बाद भी पानी अस्पताल के वार्ड से बाहर नहीं निकाला जा सका।

बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेज में इस प्रकार के हालात पहली बार नहीं बने हैं। यहां पर पहले भी लापरवाही की कई घटनाएं हो चुकी हैं। नालंदा मेडिकल कॉलेज के आसपास स्थित फार्मेसी कॉलेज, टीबी सेंटर, अस्पताल मार्ग, बीएनआर मोड से लेकर सुल्‍तानगंज व महेन्द्र ट्रेनिंग स्कूल के समीप अशोक राजपथ, कृषि बाजार समिति मुसल्लहपुर, गुलजारबाग व मीनाबाजार मंडी, बाचस्पति नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, रेलवे लाइन के दक्षिण में भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+