Bihar News: 22 करोड़ की लागत से पूर्णिया में एन.एच.-107 से काझी पथ का चौड़ीकरण- मजबूतीकरण को स्वीकृति - सम्राट चौधरी

बिहार सरकार ने 2261.70 लाख रुपये की लागत से काज़ी से NH-107 को चौड़ा और मजबूत करने की मंजूरी दी है। इस परियोजना का उद्देश्य सड़क के बुनियादी ढांचे में सुधार करना और रोजगार के अवसर पैदा करना है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पथ प्रमंडल पूर्णियां अंतर्गत एन.एच.-107 से काझी (कुल लंबाई 6.000 किमी) पथ चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना की लागत 2261.70 लाख यानि बाईस करोड़ एकसठ लाख सत्तर हजार रुपये आएगी।

NH-107 Kazi Path Widening Approved in Bihar

श्री चौधरी ने कहा कि पथ निर्माण विभाग से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसके क्रियान्वयन और खर्च की जिम्मेदारी पथ प्रमंडल पूर्णियां के कार्यपालक अभियंता को दी गई है। उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन वाली एनडीए सरकार, सड़कों के बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। यही वजह है कि बिहार में सड़कों का विशाल नेटवर्क तैयार हुआ है। हाल में ही सरकार ने पूर्णिया जिले के पथ प्रमंडल अंतर्गत एनएच-107 के चेथरीयपीर चौक से चम्पानगर भाया धनहरा, कुम्हारटोला, जंगैली, जगनी तक कुल 7.653 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी और अब इसी कड़ी में बाईस करोड़ एकसठ लाख सत्तर हजार रुपये की लागत से पूर्णिया में एन.एच.-107 से काझी पथ का चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। काझी पथ का चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण जहां आवागमन सुगम होगा वहीं रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+