संसद के शीत सत्र पर कोरोना का साया, बजट सत्र के साथ बुलाया जा सकता है विंटर सेशन

संसद के शीत सत्र पर कोरोना का साया, बजट सत्र के साथ बुलाया जा सकता है विंटर सेशन

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस (coronavirus cases) के मामले को देखते हुए इस साल संसद का शीतकालीन सत्र (Winter Session) ना बुलाने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस साल संसद का शीतकालीन सत्र और बजट सत्र (Budget Session) एक साथ आयोजित की जा सकती है। संभावना कि शीतकालीन सत्र को फिलहाल ना बुलाकर बजट सत्र के साथ विस्तारित कर बुलाया जाए। हालांकि फिलहाल इसको लेकर कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Winter Session

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शीत और बजट सत्र को एक साथ आयोजित करने को लेकर विचार किया जा रहा है। हालांकि इसके बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। संसद सत्र के लिए दो सप्ताह पहले का नोटिस दिया जाता है और दिल्ली में कोरोनोवायरस के मामलों में भारी वृद्धि को लेकर शीतकालीन सत्र को न कहने और सीधे जनवरी के अंत में बजट सत्र के साथ कराए जाने पर विचार किया जा रहा है।

आम तौर पर संसद का शीत सत्र नवंबर में शुरू होकर दिसंबर में खत्म होता है और इसके पहले दो हफ्ते का नोटिस भी दिया जाता है, उस हिसाब से देखा जाए तो अभी तर इसी घोषणा हो जानी चाहिए थी। जबकि बजट सत्र का जनवरी के आखिरी हफ्ते से शुरू होता है। पहली फरवरी को बजट पेश किया जाता है।

गौरतलब है कि महामारी के बीच मानसून सत्र 14 सितंबर से अयोजित हुआ था लेकिन ये सिर्फ 8 दिनों के लिए ही चला था। जिसके लिए कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया गया था। बता दें कि पूर्व में राज्यसभा का शीतकालीन सत्र 1975, 1979 और 1984 में भी आयोजित नहीं किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+