Jait-lie ट्वीट: राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, वेंकैया नायडू आज लेंगे फैसला
Recommended Video

नई दिल्ली। संसद में आज एक बार फिर से सियासी घमासान देखने को मिल सकता है। दरअसल, आज राज्यसभा में सत्ताधारी पार्टी भाजपा के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लाए गए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विचार करेंगे। राहुल गांधी ने बुधवार को गुजरात चुनाव के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ऊपर की गई पीएम मोदी की टिप्पणी पर अरुण जेटली द्वारा सफाई पेश करने के बाद एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में राहुल गांधी ने अरुण जेटली के नाम के साथ खिलवाड़ करते हुए 'Jait-lie' लिखा था।

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा था, 'डियर मिस्टर Jaitlie- देश को यह याद दिलाने के लिए धन्यवाद कि पीएम जो कहते हैं, उसका अर्थ वह नहीं होता और जो अर्थ होता है, उसे वह कहते नहीं हैं।' गुरुवार को राहुल गांधा के इस ट्वीट पर भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव ने राज्यसभा में कड़ा एतराज जताते हुए राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया था। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज इस विशेषाधिकार प्रस्ताव पर विचार करेंगे।
भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री होने के साथ ही राज्यसभा में नेता सदन भी हैं, ऐसे में संसद के किसी सदस्य द्वारा उपहास उड़ाने के उद्देशय से उनके नाम के साथ छेड़छाड़ करना विशेषाधिकारों के हनन के अंतर्गत आता है।
क्या है पूरा मामला?
बुधवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री के गुजरात चुनाव के दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर पीएम मोदी के बयान को लेकर सफाई दी थी। पीएम मोदी ने कहा था कि पूर्व पीएम ने अहमद पटेल को गुजरात का सीएम बनाने के लिए पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और अधिकारियों से बात की है। इस पर बुधवार को जेटली ने सफाई दी थी और कहा था कि पीएम का बयान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के खिलाफ नहीं था। हम उनका सम्मान करते हैं। इसी को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया जिसमें जेटली की स्पेलिंग Jaitley की जगह Jaitlie लिखा गया था। उसमें lie (झूठ) लिखा गया।












Click it and Unblock the Notifications