Sansad me aaj kya Hua: किसानों के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का वॉकआउट, बॉयलर्स विधेयक को राज्यसभा में मंजूरी
Parliament Winter Session Day-8: संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन 4 दिसंबर (बुधवार) को संभल हिंसा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार , मणिपुर का मुद्दा, भारत-चीन सीमा विवाद, नौकरियों में निजीकरण और किसानों के मुद्दे छाए रहे। आज रेलवे (संशोधन) विधेयक 2024 संसद में पेश किया गया। राज्यसभा ने बॉयलर्स विधेयक को मंजूरी दी।
विपक्षी सदस्यों का वॉकआउट
सुबह 11 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने सांसद मिलिंद देवड़ा को जन्मदिन की बधा इसके कुछ देर बाद विपक्षी सदस्य किसानों और अडानी समूह से जुड़े मुद्दों को लेकर 'किसान विरोधी ये सरकार, नहीं चलेगी नहीं चलेगी' नारे लगाने लगे और सदन से वॉकआउट कर दिया।

लोकसभा में नहीं हुआ भोजनावकाश
लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। फिर शून्यकाल हुआ। शून्यकाल शुरू होने से पहले स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आज भोजनावकाश नहीं रहेगा। सदन की कार्यवाही लगातार चलेगी। जो समय स्थगन की वजह से खराब हुआ है, उसकी भरपाई लगातार बैठकर करनी पड़ेगी।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार व मणिपुर हिंसा
मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि इस्कॉन मानवता के लिए काम करता है। कृष्ण भक्त हूं और उनकी पावन नगरी मथुरा की प्रतिनिधि हूं। कृष्ण हमारे हृदय में हैं। भगवान चैतन्य महाप्रभु का मूल स्थान है बांग्लादेश और वहां श्रीकृष्ण की उपासना से रोका जा रहा है। यह दुखद है। चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है। बांग्लादेश से आग्रह है कि वह हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इधर, असदुद्दीन ओवैसी ने शून्यकाल के दौरान मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हथियारों की रिकवरी से लेकर हिंसा तक के आंकड़े गिनाए। औवैसी मुख्यमंत्री वीरेन सिंह का भी नाम लिया जिस पर आसन की ओर से आपत्ति जताते हुए कहा गया कि वे इस सदन के सदस्य नहीं हैं। आप उनका नाम नहीं ले सकते।
रेलवे (संशोधन) विधेयक 2024 संसद में पेश
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में रेलवे संशोधन विधेयक 2024 पेश कर बताया कि इसकी बहुत आवश्यकता है। सेफ्टी पर हमारा फोकस है। रेल (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा के दौरान गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन ने बिल के पक्ष में बोलते हुए आंकड़े गिनाए और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच कितनी दूर द्रष्टा है।
...तो भारतीय रेलवे अडानी रेल होती
बिहार के आरा से लेफ्ट के सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि ये भारतीय रेल का अमृतकाल चल रहा है लेकिन किसके लिए, अडानी के लिए ऐसा नहीं होता तो भारतीय रेल अडानी रेल नहीं होती। गरिमामय यात्रा की सुविधा जब तक नहीं मिलती, अमृतकाल नहीं है। रेलवे में दो लाख से अधिक पद रिक्त हैं। आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्या ने रेलवे को निजीकरण की तरफ ले जाने पर आपत्ति जताई। बोले कि रेल बोर्ड बना था तो उसके लिए एक कमेटी बनी थी। रेलवे बोर्ड को स्वतंत्रता के साथ निर्णय लेने वाला निकाय बनाने की जरूरत है।
बॉयलर्स बिल 2024 राज्यसभा में पेश
उधर, राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बॉयलर्स बिल 2024 पेश किया। इस बिल पर चर्चा की शुरुआत उत्तर प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा सदस्य बृज लाल ने की है। विस्तृत चर्चा के बाद राज्यसभा ने बॉयलर बिल पारित कर दिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बिल पर बहस का जवाब देते हुए राज्यसभा सांसदों के सवालों और शंकाओं का जवाब दिया।
क्या है बॉयलर्स बिल 2024?
भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल ने राज्यसभा में बिल पर बोलते हुए कहा कि बॉयलर बिल के प्रावधानों से श्रमिकों की सुरक्षा में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस बिल के कारण दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बॉयलर की गुणवत्ता में सुधार होगा, उद्योगपतियों को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार में वृद्धि होगी।
भारत-चीन सीमा के ताजा हालात पर बोले विदेश मंत्री
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक दिन पहले लोकसभा में भारत-चीन सीमा पर ताजा हालात को लेकर बयान दिया था। एस जयशंकर ने सीमा विवाद के साथ ही टाइमलाइन, कूटनीतिक प्रयास गिनाए थे और पूर्वी लद्दाख में डिसइंगेजमेंट की जानकारी सदन को दी थी। भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर बातचीत में हुई प्रगति से विदेश मंत्री ने आज उच्च सदन को अवगत कराया।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राज्यसभा में कहा, "21 अक्टूबर को बनी सहमति के बाद, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 23 अक्टूबर को कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान एक बैठक की। उन्होंने इस सहमति का स्वागत किया और विदेश मंत्रियों को बैठक कर संबंधों को स्थिर और पुनर्निर्माण करने का निर्देश दिया। विशेष प्रतिनिधियों को सीमा प्रश्न का निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तलाशने के अलावा शांति और सौहार्द के प्रबंधन की देखरेख भी करनी है। इसके अनुसरण में मैंने हाल ही में 18 नवंबर, 2024 को रियो डी जेनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री वांग यी के साथ फिर से चर्चा की।"












Click it and Unblock the Notifications