Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Parliament Winter Session Day 3: लेबर कोड और SIR पर भारी बवाल, संचार साथी ऐप पर पीछे हटी सरकार

Parliament Winter Session Day 3: संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि, गतिरोध के बावजूद दोनों सदनों की कार्यवाही चली और अहम विधेयकों पर चर्चा भी हुई। वोटर लिस्ट संशोधन पर चर्चा की मांग पर विपक्षी दल अड़े हुए हैं। संचार साथी ऐप पर जारी बवाल को देखते हुए सरकार ने फैसला वापस ले लिया है। राहुल गांधी ने जाति जनगणना पर पूछे सवाल के जवाब पर कहा कि यह सरकार देश की जनता के साथ विश्वासघात कर रही है।

इसके अलावा, तीसरे दिन भी कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी का अपने डॉग को संसद परिसर में लेकर आने पर बवाल हुआ। मीडिया ने जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा तो वह बुरी तरह से भड़क गईं और कैमरे पर ही भौं-भौं करने लगीं। दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि राजधानी का पर्यावरण स्तर चिंताजनक है। सरकार इस पर गंभीरता से काम कर रही है।

Parliament Winter Session Day 3

Parliament Winter Session Day 3: तीसरे दिन की हाईलाइट्स

- संचार साथी ऐप पर लगातार दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सफाई दी और कहा कि इस ऐप से किसी की भी जासूसी संभव नहीं है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने ऐप डाउनलोड करने की बाध्यता का फैसला वापस ले लिया है।

यह भी पढ़ें: Winter Session: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने मीडिया के सामने किया 'भौं-भौं', बीजेपी बोली - 'शर्मनाक'

- जाति जनगणना पर संसद में राहुल गांधी ने लोकसभा में सवाल पूछा था। इस पर मिले जवाब पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि यह देश की जनता के साथ विश्वासघात है। एक्स पर उन्होंने लिखा, 'संसद में मैंने सरकार से जाति जनगणना पर सवाल पूछा। उनका जवाब चौंकाने वाला है। न ठोस रूपरेखा, न समयबद्ध योजना, न संसद में चर्चा और न ही जनता से संवाद. दूसरे राज्यों की सफल जाति जनगणनाओं की रणनीति से सीखने की कोई इच्छा भी नहीं। मोदी सरकार का यह देश के बहुजनों के साथ खुला विश्वासघात है।'

- विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर नए श्रम कानूनों को लेकर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, वामदल समेत तमाम विपक्षी दलों ने नई चार श्रम संहिताओं को "मजदूर-विरोधी, श्रमिक-विरोधी और पूंजीपति मित्रों की पक्षधर" बताते हुए नारेबाजी की और तख्तियां लेकर परिसर में प्रदर्शन किया।

- संसद भवन परिसर में अपनी गाड़ी में कुत्ता लाने के बाद कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपनी प्रतिक्रिया की वजह से चर्चा में रहीं। जब मीडिया ने उनसे इस पर सवाल पूछा तो भौं-भौं करने लगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया जा रहा है, तो लाने दो। मैंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Winter Session: सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल, केंद्र सरकार ने 6 साल में हजारों स्कूल बंद होने की बात मानी

- संसद परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी ने बंगाल के बीजेपी सांसदों के साथ बैठक की। माना जा रहा है कि एसआईआर पर पक्ष रखने के लिए इन सांसदों से चर्चा की गई है। इसके अलावा, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महामंत्री बीएल संतोष के साथ भी पीएम ने अहम बैठक की है।

राज्यसभा और लोकसभा में इन बिलों पर हुई चर्चा

राज्यसभा में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। लोकसभा में केंद्रीय उत्पाद संशोधन बिल 2025 पर चर्चा हुई। इस चर्चा में वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने कई सवालों के जवाब दिए। राज्यसभा में जल (संवर्धन और प्रदूषण नियंत्रण बिल) 2024 पेश किया गया। इस बिल पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है, लेकिन पराली जलाने की घटनाओं में पहले से कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Parliament Winter Session: संचार साथी ऐप पर संसद में संग्राम, प्रियंका गांधी ने इसे बताया सरकार का जासूस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+