Winter session: 4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

Winter session of Parliament: संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। केंद्र सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले सभी दलों की एक बैठक भी बुलाई है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बैठक में संसद की कार्यवाही और सदन में मुद्दों पर चर्चा को लेकर सभी दलों से बातचीत होगी।

Winter session of Parliament

आपको बता दें कि आमतौर पर सर्वदलीय बैठक किसी भी सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले बुलाई जाती है। लेकिन, इस बार शीतकालीन सत्र से ठीक एक दिन पहले तीन दिसंबर को पांच राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में वोटों की गिनती होगी, जिसकी वजह से बैठक 2 दिसंबर को बुलाई जा रही है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर शीतकालीन सत्र पर भी दिखेगा, क्योंकि सरकार इस सत्र में कुछ अहम बिलों को पास कराएगी।

महुआ मोइत्रा के खिलाफ पेश होगी रिपोर्ट
वहीं, शीतकालीन सत्र में ही तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले में आचार समिति की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की जाएगी। ऐसे में इस मुद्दे पर भी हंगामे के आसार हैं। इसके अलावा आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम को बदलने वाले तीन प्रमुख विधेयकों पर भी शीतकालीन सत्र में चर्चा होगी। एक और प्रमुख विधेयक, जो मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा हुआ है, भी लंबित है। ऐसे में संसद के शीतकालीन सत्र के भी हंगामेदार रहने के आसार बन रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+