Parliament Winter Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 18 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

Lok Sabha security breach: लोकसभा में हुई सुरक्षा चूक के मामले को लेकर संसद गर्माई हुई है और विपक्ष दोनों सदनों में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से इस घटना पर बयान की मांग कर रहा है। ऐसे में आज भी लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा आज विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' से जुड़े दल 14 लोकसभा सांसदों और एक राज्यसभा सांसद के निलंबन का मुद्दा भी उठा रहे हैं। वहीं, संसद के अंदर और बाहर स्मॉक बम के जरिए हंगामा करने वाले चारों लोगों पर दिल्ली पुलिस ने यूएपीए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पढ़िए, लोकसभा और राज्यसभा से जुड़े सभी लाइव अपेडट।

Lok Sabha security breach

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Dec 15, 2023, 2:25 PM IST

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 18 दिसंबर तक स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 18 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Dec 15, 2023, 1:42 PM IST

'अहंकार छोड़ सदन में आएं पीएम'

लोकसभा में सुरक्षा चूक पर बोले कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल, 'इसमें कोई अहंकार नहीं होना चाहिए, पीएम को संसद में आना चाहिए और हमें कारण बताना चाहिए कि वे लोग संसद में क्यों आए?'
Dec 15, 2023, 12:17 PM IST

निलंबित सांसदों से मिलीं सोनिया गांधी

संसद में मकर द्वार पर धरना दे रहे निलंबित सांसदों से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की मुलाकात, गुरुवार को लोकसभा के 13 और राज्यसभा के एक सांसद को किया गया था निलंबित
Dec 15, 2023, 11:38 AM IST

लोकसभा स्थगित

लोकसभा में सुरक्षा चूक मामले को लेकर विपक्ष का भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
Dec 15, 2023, 11:34 AM IST

'विपक्ष के पास क्या बचा है?'

सांसदों के निलंबन पर बोले कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला, 'सदस्यों को निलंबित किया जा रहा है और सदन छोड़ने के लिए कहा जा रहा है, विपक्ष जनता की आवाज उठाएं इसीलिए तो वे चुने जाते हैं, अब विपक्ष के पास क्या बचा है?'
Dec 15, 2023, 11:26 AM IST

संसद पहुंचीं सोनिया गांधी

शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेने संसद पहुंचीं सोनिया गांधी, विपक्ष लोकसभा में सुरक्षा चूक मामले पर पीएम और गृह मंत्री से कर रहा है बयान की मांग
Dec 15, 2023, 11:18 AM IST

निलंबित सांसदों का विरोध प्रदर्शन

लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने किया विरोध प्रदर्शन
Dec 15, 2023, 9:30 AM IST

हिरासत में लिए गए 2 और लोग

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लोकसभा सुरक्षा चूक मामले में 2 और लोगों को हिरासत में लिया, इन दोनों पर आरोपियों से जुड़े होने का शक, महेश और कैलाश के रूप में हुई दोनों की पहचान, दोनों से पूछताछ जारी
Dec 15, 2023, 9:24 AM IST

मनीष तिवारी ने दिया नोटिस

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाया 13 दिसंबर को हुई सुरक्षा चूक का मामला, घटना पर चर्चा की मांग को लेकर दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस
Dec 15, 2023, 9:11 AM IST

आज भी संसद में हंगामे के आसार

लोकसभा में सुरक्षा चूक के मामले पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से सदन में बयान की मांग पर अड़ा है विपक्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+