18 नवंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, 13 दिसंबर तक चलेगा
Recommended Video
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू होगा और 13 दिसंबर तक चलेगा। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई है। संसदीय कार्य मंत्रालय ने इस संबंध में संसद के दोनों सदनों के सचिवालय को सूचित कर दिया है। पिछले साल शीतकालीन सत्र 21 नवंबर से शुरू हुआ था। नई सरकार के गठन के बाद 17वीं लोकसभा का ये दूसरा संसद सत्र होगा।

शीतकालीन सत्र में सरकार कई अहम बिल सदन में रख सकती है। इसमें दो अध्यादेशों को कानून बनाने के लिए बिल आ सकता है। ये अध्यादेश आयकर और वित्त अधिनियम में संशोधन और ई-सिगरेट और इसी तरह के उपकरणों की बिक्री, निर्माण और भंडारण पर प्रतिबंध से संबंधित हैं।
ससंद का पिछला सत्र पिछला सत्र 17 जून से शुरू होकर 6 अगस्त तक चला था। इस सत्र में कई अहम बिल लाए गए थे। जिनमें जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने और त्वरित तीन तलाक को लेकर बिल भी शामिल है। इस सत्र में कुल 37 बैठकें हुईं और करीब 280 घंटे तक कार्यवाही चली। 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में 37 बैठकों वाले इस सत्र में रिकॉर्ड 35 विधेयक पारित हुए थे। इससे 1952 में बनी पहली लोकसभा के पहले सत्र में 24 विधेयकों को पारित करने का रिकॉर्ड टूटा था।












Click it and Unblock the Notifications