Parliament session: TMC की महिला सांसदों का दावा, 'किरेन रिजिजू ने मारा और धक्का दिया, धिक्कार है इन पर!'

Parliament session: लोकसभा में संविधान संशोधक विधेयक का प्रस्ताव लाते ही बुधवार को भारी घमासान मच गया। पीएम-सीएम और मंत्रियों के 30 दिन से ज्यादा जेल में रहने पर पद से हटाने के प्रावधान वाले इस बिल का इंडिया अलायंस जमकर विरोध कर रहा है। लोकसभा में बुधवार को इस वजह से हाई वॉल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। संसद के अंदर और बाहर बिल के विरोध में जमकर बयानबाजी हुई। विपक्षी सांसदों ने बिल की प्रति फाड़कर फेंक दी और गृहमंत्री अमित शाह का माइक तक उखाड़ने की कोशिश हुई।

अब टीएमसी की महिला सांसदों ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और रवनीत सिंह बिट्टू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टीएमसी सांसद मिताली घोष और शताब्दी रॉय ने कहा कि महिला सांसदों के साथ मारपीट की गई। हम बिल का विरोध कर रहे थे, लेकिन हमारे ऊपर हिंसा और बल प्रयोग किया गया।

Parliament session

मिताली बाग ने रिजिजू पर लगाए गंभीर आरोप

टीएमसी की महिला सांसद मिताली बाग ने कहा, 'इस बिल का जब प्रस्ताव पेश किया गया, तो हमने प्रतिवाद किया। इसके बाद रिजिजू जी और बिट्टू जी हमारे पास आए और हमें मारा, हमें धक्का दिया। यहां निशान भी है, मुझे खरोंच आई है। जब हमारे पठान भाई ने यह देखा, तो उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ और वह आगे आकर हमें सेफ करने लगे। इन लोगों ने जिस तरह की हिंसा की है, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है, इनको लज्जा आनी चाहिए। धिक्कार है इन पर।'

यह भी पढ़ें: क्‍या है PM, CM और मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक? जिसे अमित शाह ने लोकसभा में पेश किया

Parliament session: संविधान (130वां संशोधन) विधेयक पर बवाल

अमित शाह ने बुधवार को संसद में तीन विधेयक पेश किए। इनमें संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक और संघ शासित प्रदेशों की सरकार (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। बाद में इन 3 विधेयकों के प्रस्ताव को जेपीसी में भेज दिया गया है। इसमें संविधान (130वां संशोधन) विधेयक का विपक्षी दल पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इस बिल में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को गंभीर अपराध में 30 दिन से ज्यादा समय तक जेल में रहने पर पद से हटाने का प्रस्ताव दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 'घुसपैठिये आपके वोट बैंक हैं, इसलिए विरोध हो रहा है', बिहार SIR पर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+