Parliament Session: राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Parliament Session 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश ने भ्रम की राजनीति को ठुकरा दिया है।

इस दौरान विपक्ष के एक-तिहाई सरकार वाले बयान पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि अभी हमारे 10 साल हुए हैं, अभी 20 साल बाकी है। अभी तो एक तिहाई हुआ है, दो तिहाई हुआ है। इस भविष्यवाणी के लिए उनके मुंह में घी शक्कर।
यहां पढ़ें संसद सत्र से जुड़ी तमाम बड़ी खबरें, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
एजेंसियों को दी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन की खुली छूट- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए एजेंसियों को खुली छूट दी है। सरकार का कहीं भी कोई भी हस्तक्षेप नहीं है। उन्हें ईमानदारी के लिए ईमानदारी से काम करना चाहिए।
मणिपुर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा
राज्यसभा में मणिपुर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में हालात सामान्य करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। 11,000 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं और 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर में हिंसा की घटनाएं लगातार कम हो रही हैं। आज स्कूल राज्य में कॉलेज, कार्यालय और अन्य संस्थान खुले हैं, केंद्र और राज्य सरकार शांति बहाल करने के लिए सभी हितधारकों से बात कर रही है।
पीएम मोदी ने कहा
पीएम मोदी ने कहा, "देश का दुर्भाग्य है कि संवेदनशील मामलों में जब राजनीति होती है, तो देशवासियों को और खासकर महिलाओं को अकल्प पीड़ा होती है। ये जो महिलाओं के साथ होते अत्याचार में विपक्ष का सेलेक्टिव रवैया है, ये सेलेक्टिव रवैया चिंताजनक है। मैं किसी राज्य के खिलाफ नहीं बोल रहा हूं और न ही कोई राजनीतिक स्कोर करने के लिए बोल रहा हूं।
कांग्रेस कैसे जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करती थी- PM
यह मोदी पर आरोप लगाते हैं। कांग्रेस कैसे जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करती थी। 2013 में स्वर्गीय मुलायम सिंह जी ने बयान दिया था कि कांग्रेस से लड़ना आसान नहीं है, जेल में डाल देगी, सीबीआई पीछे लगा देगी। क्या नेताजी झूठ बोलते थे क्या? आज कांग्रेस के साथ आए लोग बताए।
ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए हुआ काम- पीएम मोदी
हमारे समाज में किसी न किसी कारण से एक उपेक्षित वर्ग ट्रांसजेंडर वर्ग है। हमारी सरकार ने ट्रांसजेंडर साथियों के लिए कानून बनाने का काम किया है। पश्चिम के लोगों को भी आश्चर्य होता है कि भारत इतना प्रोग्रेसिव है। पद्म अवॉर्ड में भी ट्रांसजेंडर को अवसर देने में हमारी सरकार आगे आई।
इस देश में कांग्रेस संविधान की सबसे बड़ी विरोधी- PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस देश में कांग्रेस संविधान की सबसे बड़ी विरोधी है। इमरजेंसी के समय संविधान की धज्जियां उड़ाई गई। अनेक लोगों को टॉर्चर किया गया। अनेक लोगों को जेल में डाला गया। लोगों के साथ बहुत जुल्म हुआ। ऐसी ऐसी घटनाएं हुई थीं कि लोग गए थे, उनके शरीर तक नहीं मिले थे। आप पाप करके बैठे हो, आपके मुंह से संविधान शब्द शोभा नहीं देता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने कृषि को एक व्यापक स्वरूप में देखा है और मछुआरों को भी किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराया है। कांग्रेस के कार्यकाल में 10 साल में एक बार किसानों की कर्जमाफी हुई और किसानों को गुमराह करने का भरसक प्रयास किया गया था और 60 हजार करोड़ की कर्जमाफी का इतना हल्ला मचाया था। उसके लाभार्थी सिर्फ तीन करोड़ किसान थे। गरीब किसान का तो नामो-निशान नहीं था। उनको लाभ पहुंच भी नहीं पाया था।
हमने कृषि को एक व्यापक स्वरूप में देखा है- PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने कृषि को एक व्यापक स्वरूप में देखा है और मछुआरों को भी किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराया है। कांग्रेस के कार्यकाल में 10 साल में एक बार किसानों की कर्जमाफी हुई और किसानों को गुमराह करने का भरसक प्रयास किया गया था और 60 हजार करोड़ की कर्जमाफी का इतना हल्ला मचाया था। उसके लाभार्थी सिर्फ तीन करोड़ किसान थे। गरीब किसान का तो नामो-निशान नहीं था। उनको लाभ पहुंच भी नहीं पाया था।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ किसानों को लाभ मिला
किसानों के कर्जमाफी पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में कर्जमाफी की बात हुई, लेकिन किसानों को गुमराह किया गया। छोटे किसानों को कोई फायदा नहीं पहुंचा। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ किसानों को लाभ मिला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाले पांच साल मूल्य सुविधाओं के संतृप्ति के लिए और गरीबी के खिलाफ लड़ाई के लिए हैं। आने वाले पांच वर्ष गरीब जब गरीबी के खिलाफ लड़ाई के लिए
एक सामर्थ्य के साथ खड़ा हो जाता है और फिर वह सफलता को प्राप्त करता है इसलिए आने वाले 5 साल गरीबी के खिलाफ निर्णायक वर्ष है और यह देश गरीबी के खिलाफ विजयी होकर उभरेगा और यह बात मैं पिछले 10 वर्षों के अनुभव के आधार पर कह रहा हूं। जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा तो इसका असर जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ेगा।
कुछ लोगों ने ऑटो पायलट और रिमोट पायलट पर सरकार चलाई
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि अर्थव्यवस्था ऐसे ही तीसरे नंबर पर पहुंच गई। ये ऐसे लोग हैं, जिन्होंने ऑटो पायलट और रिमोट पायलट पर सरकार चलाई। वो कुछ भी करने धरने में विश्वान नहीं रखते।
पीएम मोदी ने कहा
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आजादी की इतिहास में हमारे संसदीय लोकतांत्रिक यात्रा में कई दशकों के बाद देश की जनता ने एक सरकार को लगातार तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया। 60 साल बाद ऐसा हुआ है कि सरकार 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद वापस लौटी है। यह कोई सामान्य बात नहीं है। कुछ लोगों ने जानबूझकर जनता द्वारा दिए गए इस फैसले को धूमिल करने की कोशिश की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की आजादी की इतिहास में हमारे संसदीय लोकतांत्रिक यात्रा में कई दशकों के बाद देश की जनता ने एक सरकार को लगातार तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया। 60 साल बाद ऐसा हुआ है कि सरकार 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद वापस लौटी है। यह कोई सामान्य बात नहीं है। कुछ लोगों ने जानबूझकर जनता द्वारा दिए गए इस फैसले को धूमिल करने की कोशिश की।
पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस के कुछ साथियों को मैं दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं, क्योंकि जब से नतीजे आए हैं। हमारे एक साथी की तरफ से मैं देख रहा था कि उनकी पार्टी उनको समर्थन तो नहीं कर रही थी, लेकिन वह अकेले झंडा लेकर चल रहे थे। मैं कह रहा हूं कि जो वो कहते थे उनके मुंह में घी-शक्कर।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications