Parliament Security Breach: स्प्रे छुपाने वाला जूता कहां से खरीदा था सागर शर्मा? आरोपी के घर पहुंची पुलिस
Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीआरपीएफ के महानिदेशक की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आरोपी सागर शर्मा के आवास पर पहुंचे।
दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी सागर शर्मा के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने उससे जुड़ी जानकारी जुटाई। सागर शर्मा संसद में कलर स्प्रे करने का आरोपी है।

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, सागर जूते में स्प्रे छुपाकर संसद परिसर में लाया था। सागर ने इस जूते को लखनऊ के आलमबाग के सडाना फुट वियर से खरीदा था। ये जूते लांसर कंपनी के थे। जिनकी कीमत 600 रुपये थी।
दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को पहले से पता था कि साधारण जूतों में कलर स्प्रे ले जाना संभव नहीं था। ऐसे में उसने लखनऊ में स्पेशल जूते बनवाने की योजना बनाई थी। इसकी जिम्मेदारी सागर को सौंपी गई थी। इसके बाद जूतों में स्प्रे छुपाकर आरोपी संसद में पहुंचे थे। खास बनावट के जूते होने की वजह से सुरक्षाकर्मियों को पता नहीं चल पाया।
बता दें कि देश की संसद में बड़ी चूक देखने को मिली, जब सदन में शीतकालीन सत्र चल रहा था और दो लोग सदन के बीच में कूद पड़े। इस मामले में अब रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि संसद सुरक्षा चूक में शामिल सभी आरोपियों के मोबाइल फोन मिले हैं।
संसद सुरक्षा चूक मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल आरोपियों के मोबाइल फोन के पार्ट्स राजस्थान से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आऱोपियों के सभी फोन जली हुई हालत में मिले। सभी आरोपियों के फोन ललित झा के पास थे। इन मोबाइल फोन की तस्वीरें भी पुलिस ने साझा की है।
यह भी पढ़ें- मास्टरमाइंड ललित झा ने संसद घुसपैठ का वीडियो बंगाल में दोस्त के साथ किया था शेयर, कहा था- 'इसे सर्कुलेट करो..'












Click it and Unblock the Notifications