मास्टरमाइंड ललित झा ने संसद घुसपैठ का वीडियो बंगाल में दोस्त के साथ किया था शेयर, कहा था- 'इसे सर्कुलेट करो..'
Lalit Jha News: संसद सुरक्षा उल्लंघन घटना के कथित मास्टरमाइंड ललित झा ने पश्चिम बंगाल में अपने दोस्त के साथ हमले का एक वीडियो साझा किया था। ललित झा ने पश्चिम बंगाल के दोस्त सौरव चक्रवर्ती को घुसपैठ का वीडियो भेजकर उसे सर्कुलेट करने को कहा था। मैसेज में ललित झा ने सौरव चक्रवर्ती से 'जय हिंद' कहने से पहले वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लिए कहा था।
इंडिया टुडे टीवी को दिए इंटरव्यू में सौरव चक्रवर्ती ने कहा कि वह ललित झा को 14 मई से जानते हैं और उनसे फेसबुक के जरिए मिले थे। सौरव चक्रवर्ती का कहना है कि ललित झा की योजना के बारे में उन्हें कभी पता नहीं था।

सौरव चक्रवर्ती ने कहा, "हम फेसबुक पर मिले थे। वह सोशल मीडिया पर मेरी पोस्ट को लाइक और कमेंट करता था। वह मेरी फेसबुक पोस्ट पर मेरा समर्थन करता था। मैं उसे 14 मई से जानता हूं, लेकिन उसने कभी भी मुझे इस बारे में कुछ नहीं बताया था।''
हालांकि, सौरव चक्रवर्ती ने कहा कि अगर ऐसी घटना "1947 से पहले" हुई होती तो वह इसका समर्थन करते, उन्होंने कहा कि यह "अब अनावश्यक" है।
उन्होंने कहा, ललित झा के सामाजिक न्याय और कल्याण के बारे में बात करते थे। उन्होंने मुझे कभी इस तरह की योजना के बारे में नहीं बताया या संकेत नहीं दिया।"
सौरव चक्रवर्ती ने आगे कहा कि वह कोलकाता में दो रैलियों में ललित झा से मिले थे। उन्होंने ललित झा को एक "मददगार व्यक्ति" बताया और कहा कि ललित झा ने एक रैली के लिए उत्तर प्रदेश में उनके रहने की व्यवस्था की थी।
जानिए संसद सुरक्षा उल्लंघन के बारे में?
13 दिसंबर को लोकसभा सत्र में शून्यकाल के दौरान सागर शर्मा और मनोरंजन डी ने कनस्तरों से पीली गैस छोड़ी और नारे लगाये। इसी दौरान संसद के बाहर अमोल शिंदे और नीलम आजाद ने कनस्तरों से गैस छोड़े और नारेबाजी की थी। इस मामले में 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है। ये सारे अभी पलिस रिमांड में हैं।












Click it and Unblock the Notifications