'भारतीय लोकतंत्र को दुनिया भर में करना चाहते थे', संसद सुरक्षा चूक मामले में चार्जशीट दायर, हुए कई खुलासे

Parliament security breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा अदालत में दाखिल चार्जशीट के मुताबिक संसद सुरक्षा भंग करने के आरोपी भारत के लोकतंत्र को बदनाम करना चाहते थे ताकि दुनियाभर में भारत की बदनामी हो। 1,000 पन्नों की चार्जशीट जून में पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की गई थी और कोर्ट ने पिछले महीने इसका संज्ञान लिया था।

चार्जशीट में कहा गया है कि आरोपा संसद पर हमला करने मशहूर होना चाहते थे। सत्ता हथियाना चाहते थे और "लोकतंत्र के प्रतीक" को निशाना बनाकर "समृद्धि और गौरव" प्राप्त करना चाहते थे। आरोपी पहली बार सोशल मीडिया पर मिले और 2001 के संसद हमले की सालगिरह पर पिछले साल इसे अंजाम देने से पहले लगभग दो साल तक अपनी योजना बनाई।

Parliament security breach

संसद सुरक्षा चूक मामला: चार्जशीट में क्या-क्या खुलासे हुए?

  • चार्जशीट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि उनकी पहली व्यक्तिगत बैठक फरवरी 2022 में मैसूर में हुई थी। चार्जशीट का हवाला देते हुए, सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने अपनी योजना को अंतिम रूप देने और कार्यप्रणाली पर पहुंचने के लिए मैसूर, गुरुग्राम और दिल्ली में कुल मिलाकर पांच बैठकें कीं।
  • जुलाई में एक पूरक मामला दायर किया गया था। आरोपपत्र में जिक्र किया गया है कि कर्नाटक निवासी मनोरंजन डी के नेतृत्व में युवाओं का समूह सोशल मीडिया पर मिला था। सूत्रों ने बताया कि मनोरंजन दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा द्वारा गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से एक है।
  • आरोपपत्र के अनुसार, मनोरंजन संसद भंग के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है, जिसने कथित तौर पर युवाओं को "समृद्धि, वैभव और संपत्ति" का वादा करके और "लोकतंत्र के प्रतीक" को निशाना बनाकर "उकसाया और प्रेरित किया"।
  • चार्जशीट का हवाला देते हुए एक सूत्र ने कहा कि अपनी "अति माओवादी-प्रेरित सोच" से प्रेरित होकर मनोरंजन ने तत्काल और स्थायी ध्यान आकर्षित करने के लिए संसद भवन को निशाना बनाने का फैसला किया। सूत्र ने कहा कि आरोपी एक व्यापक संदेश देना चाहता था कि "भारतीय लोकतंत्र अप्रभावी है और इसे बदलने की जरूरत है"।

जानें क्या था संसद सुरक्षा चूक मामला?

यह बड़ा सुरक्षा उल्लंघन 2001 के संसद आतंकी हमले की वर्षगांठ पर हुआ। आरोपियों ने 13 दिसंबर 2023 को शून्यकाल के दौरान संसद भवन के अंदर और बाहर समन्वित गैस हमला किया। दो व्यक्ति सागर शर्मा और मनोरंजन डी सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए और सदन में पीली गैस छोड़ने वाले कनस्तरों को खोल दिया।

सांसदों द्वारा उन्हें काबू में करने से पहले उन्होंने नारे भी लगाए। लगभग उसी समय संसद परिसर के बाहर, दो अन्य आरोपियों अमोल शिंदे और नीलम आजाद ने भी कनस्तरों से रंगीन गैसों का छिड़काव किया और नारे लगाए "तानाशाही नहीं चलेगी।" मनोरंजन, सागर शर्मा, अमोल शिंदे और नीलम आजाद को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+