18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मॉनसून सत्र, मोदी सरकार के सामने होंगी कई चुनौतियां

नई दिल्लीः इस बार संसद का मॉनसून का सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगा। सोमवार को संसद के मॉनसून सत्र की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि ये सत्र 18 दिन का होगा। संसद भवन में आज कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स की बैठक हुई थी। इस बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामविलास पासवान और प्रकाश जावड़ेकर मौजूद थे।

Parliaments Monsoon Session will starts form july 18 to August 10

आने वाले मॉनसून सत्र में मोदी सरकार की कोशिश तीन तलाक बिल, ट्रांसजेंडर बिल, ओबीसी के लिए राष्ट्रीय आयोग को संवैधानिक दर्ज का बिल को पास कराने पर जोर होगा। वहीं, विपक्ष मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।

विपक्ष के पास पेट्रोल-डीजल की कीमतों, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जे समेत कई ऐसे मुद्दे हैं जिनको लेकर संसद में हंगामा हो सकता है। इसके अलावा कश्मीर के हालात, देश में कई जगह हुई लिंचिंग की घटनाओं को लेकर भी विपक्ष मोदी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा। बता दें, इससे पहले बजट सत्र पूरी तरह से विपक्ष के हंगामे के कारण धुल गया था।

पिछले बजट सत्र में टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में थे। लेकिन, हंगामें के चलते ऐसा संभव ना हो सका। देखना होगा कि इस बार संसद में कुछ काम हो पाता है या नहीं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: ब्‍वॉयफ्रेंड संग जींस पहनी युवती ने ट्रेन में मांगी सीट तो शख्‍स ने कहा- एक दूसरे की गोद में बैठ जाओ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+