Parliament Session: संसद में आज भी हो सकता है SIR पर हंगामा, सदन में इस अहम मुद्दे पर बोलेंगे TV के 'राम'

Parliament Monsoon Session Day 5: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत तो 21 जुलाई को हुई थी लेकिन विपक्ष के लगातार हंगामे की वजह से दोनों सदन अभी तक सुचारू रूप से नहीं चल पाए हैं। गुरुवार को पूरे दिन वोटर्स लिस्ट की जांच, स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि 'चुनाव आयोग इस वक्त भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है, उसमे धांधली की है, उनके पास इसक सबूत हैं और वो ईसी को किसी भी सूरत में छोड़ने वाले नहीं हैं।'

Parliament Monsoon Session Day 5

इसलिए आज भी संसद में हंगामा होने के पूरे आसार हैं वैसे अगर 25 जुलाई के कामकाज पर एक नजर डालें तो सदन में सांसद अरविंद सावंत और TV के 'राम' नाम से विख्यात अरुण गोविल, विदेश मामलों की स्थायी समिति के निम्नलिखित वक्तव्य पटल पर रखेंगे और लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे।

'भारत और खाड़ी सहयोग परिषद - सहयोग की रूपरेखा' (Parliament Monsoon Session Day 5)

इस खास विषय पर छब्बीसवीं रिपोर्ट (सत्रहवीं लोकसभा) में निहित सिफारिशों पर की गई कार्रवाई के संबंध में विदेश मामलों की समिति (अठारहवीं लोकसभा) की पहली रिपोर्ट में निहित टिप्पणियों/सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को दर्शाने वाला विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।

'जी20 देशों के साथ भारत की भागीदारी' (Parliament Monsoon Session Day 5)

इस अहम विषय पर सत्ताईसवीं रिपोर्ट (सत्रहवीं लोकसभा) में निहित टिप्पणियों/सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में विदेश मामलों की समिति (अठारहवीं लोकसभा) की दूसरी रिपोर्ट में निहित टिप्पणियों/सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को दर्शाने वाला विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।

'क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक आतंकवाद का मुकाबला'

विदेश मामलों की समिति (अठारहवीं लोक सभा) की तीसरी रिपोर्ट में निहित टिप्पणियों/सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को दर्शाने वाला विवरण 'क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक आतंकवाद का मुकाबला' विषय पर अट्ठाईसवीं रिपोर्ट (सत्रहवीं लोक सभा) में निहित टिप्पणियों/सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का लेखा-जोखा प्रस्तुत होगा।

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ा (Parliament Monsoon Session Day 5)

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 13 अगस्त, 2025 से छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से संसद में इस बारे में दिए गए वैधानिक संकल्प को स्वीकृत किया गया है। मालूम हो कि मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा, 29 जुलाई को संसद में 'ऑप्रेशन सिंदूर' पर चर्चा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+