Parliament Monsoon Session Day 3: मानसून सत्र के बीच PM मोदी का UK दौरा, विपक्ष कर सकता है हंगामा

Parliament Monsoon Session Day 3: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार यानी कि 21 जुलाई को हुई लेकिन बीते दो दिन सदन में कुछ खास नहीं हुआ क्योंकि विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर , बिहार में वोटर्स लिस्ट की जांच, स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) को लेकर काफी हंगामा किया जिसकी वजह से दोनों सदन सुचारु रूप से चल नहीं पाए और इस वजह से लोकसभा और राज्यसभा को बार-बार स्थगित करना पड़ा।

सत्र के तीसरे दिन भी हंगामे के ही आसार नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि आज पीएम मोदी यूके के लिए रवाना होने वाले हैं, ऐसे में वो दो दिन भारत में नहीं रहेंगे। सत्र के बीच में पीएम मोदी के विदेश जाने पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं।

Parliament Monsoon Session Day 3

आपको बता दें कि मंगलवार को इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने बिहार में वोटर्स लिस्ट की जांच, स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) को लेकर काफी नारेबाजी की थी, जिसके चलते सदन में कोई भी काम नहीं हो पाया था। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने मकर द्वार SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

देश को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है:किरेन रिजिजू

जिस पर भड़कते हुए संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि 'सरकार विपक्ष की मांगों के अनुरूप चर्चा को तैयार है, फिर भी विपक्ष दोहरे मानदंड अपना रहा है, आखिर एक साथ इतने सारे विषयों पर चर्चा संभव नहीं है लेकिन विपक्ष अपना रवैया बदल नहीं रहा है, जिससे देश को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।'

आज इन विधेयकों पर हो सकती है चर्चा (Parliament Monsoon Session )

मणिपुर जीएसटी संशोधन बिल, 2025 (Manipur GST Amendment Bill, 2025) : मणिपुर सरकार ने 9 जून, 2025 को मणिपुर माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2025 जारी किया, जिसका उद्देश्य मणिपुर माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 में और संशोधन करना है।

धारा 11A जोड़ी गई है (Parliament Monsoon Session )

अध्यादेश में धारा 11A जोड़ी गई है, जिसमें कहा गया है कि इस अधिनियम में कुछ भी निहित होने के बावजूद, यदि सरकार संतुष्ट है कि (a) राज्य कर लगाने (या न लगाने) के संबंध में कोई प्रथा व्यापक रूप से प्रचलित थी, या है, चाहे वह वस्तुओं या सेवाओं या दोनों की आपूर्ति पर हो।'

टैक्सेशन लॉ संशोधन बिल, 2025 (The Taxation Laws Amendment Bill 2025)

फरवरी 2025 में निर्मला सीतारमन द्वारा संसद में Income Tax Bill, 2025 प्रस्तुत किया गया। यह प्रस्तावित विधेयक Income Tax Act, 1961 की जगह लेने वाला है और कानूनी रूप से लागू होने पर इसे Income Tax Act, 2025 कहा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+