Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Saiyaara: 'कहो ना प्यार एक बेंचमार्क है', सैयारा से हो रही तुलना पर अमीषा ने दिया बड़ा बयान

Saiyaara: फिल्म 'सैयारा' ने सूखे पड़े बॉक्सऑफिस पर बड़ा धमाका किया है, लंबे वक्त बाद किसी म्यूजिकल फिल्म स्टोरी ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। फिल्म के गानों ने लोगों को क्रेजी बनाया हुआ है, तो वहीं इस फिल्म की तुलना साल 2000 की मेगाहिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' से होने लगी है। पर्दे पर अहान पांडे और अनीत पड्डा के इश्क को देखकर लोगों को ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल का प्यार याद आ गया है।

सोशल मीडिया पर तो लोग अहान पांडे और अनीत पड्डा के दीवाने हुए जा रहे है तो वहीं इस मामले में पहली बार 'कहो ना प्यार है' से फिल्मी पर्दे पर 'गदर' मचाने वाली अमीषा पटेल ने रिएक्शन दिया है।

Saiyaara

अमीषा ने एक्स पर लिखा है कि 'सैयारा जोड़ी अहान और अनीत को शुभकामनाएं!! आप आगे भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाते रहें!! कहो ना प्यार है👍🏻👍🏻🩷 हमेशा चमकते रहो और फिल्मों में आपका स्वागत है 👏🏻👏🏻👏🏻।'

'25 साल बाद भी जवां है कहो ना प्यार है का जादू' (Saiyaara)

तो वहीं इससे पहले अमीषा ने इस फिल्म के बारे में कहा था कि 'मैंने ये फिल्म देखी नहीं और ना ही मेरे किसी भी दोस्त ने इस फिल्म को अभी तक देखा है इसलिए फिल्म पर कमेंट करना सही नहीं होगा। रही बात मेरी फिल्म से इसकी तुलना होने की, तो 'हां' मैंने भी इसे देखा है, यहां तक कि ये तुलना फिल्म 'सैयारा' के रिलीज होने से पहले ही हो गई थी।'

'खुशी होती है कि हमारी फिल्म आज भी बेंचमार्क है' (Saiyaara)

उन्होंने आगे कहा कि 'खुशी होती है कि हमारी फिल्म आज भी बेंचमार्क है, जब हमारी फिल्म रिलीज हुई थी तो हम भी रातों-रात लोगों के क्रश बन गए थे। मैं अहान पांडे और अनीत पड्डा दोनों को शुभकामनाएं देती हूं कि वो अपने अभिनय के दम से 'गदर' मचाते रहें।'

Saiyaara

कहो ना प्यार है... ने रचा था इतिहास (Saiyaara)

गौरतलब है कि साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'कहो ना प्यार है', ने सफलता का नया इतिहास लिखा था। इस फिल्म ने 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते थे तो वहीं ये सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली बॉलीवुड फिल्म (92 अवॉर्ड्स) भी थी। इस फिल्म से ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने रूपहले पर्दे पर कदम रखा था, फिल्म के संगीत, एक्शन ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। ये 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही। इस फिल्म के जरिए राकेश रोशन ने अपने बेटे को लॉन्च किया था और उसमें पूरी तरह से सफल हुए थे।

Saiyaara

ऋतिक को रातों-रात स्टार बना दिया (Saiyaara)

फिल्म में ऋतिक ने डबल रोल प्ले किया था तो वहीं फिल्म में संगीत राजेश रोशन का था, जो आज भी लोगों को गुदगुदाता है। इस फिल्म ने ऋतिक को रातों-रात स्टार बना दिया। उनके डांस मूव्स, स्टाइल और अभिनय को देखकर दर्शक क्रेजी हो गए थे इसलिए यह फिल्म आज भी रोमांस और संगीत प्रेमियों के लिए एक खास स्थान रखती है।

Saiyaara ने की जारी है ताबड़तोड़ कमाई

शानदार ओपनिंग के बाद पूरे वीकेंड पर 'सैयारा' न शानदार कमाई की है, यहां तक की इसका सुरुर मंडे को भी कम नहीं हुआ है। वाईआरएफ और मोहित सूरी की सैयारा ने किसी रोमांटिक फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड किया है।

  • शुक्र - ₹ 22.00 करोड़
  • शनिवार - ₹ 26.25 करोड़
  • रवि - ₹ 35.75 करोड़
  • कुल - ₹ 84.00 करोड़

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+